Cannes Film Festival 2026 का शानदार आगाज हो चुका है और हर बार की तरह इस बार भी सबकी नजरें बॉलीवुड सितारों पर टिकी हैं. फेस्टिवल के पहले ही दिन ग्लोबल आइकन बन चुकीं आलिया भट्ट ने अपने फैशन सेंस से एक बार फिर महफिल लूट ली. जैसे ही आलिया रेड कार्पेट पर उतरीं, वहां मौजूद फोटोग्राफर्स के कैमरों की फ्लैश थमने का नाम नहीं ले रही थी. सोशल मीडिया पर उनके ‘ड्रीमी’ लुक की तस्वीरें इस वक्त आग की तरह वायरल हो रही हैं.
दो अलग अवतारों में दिखीं आलिया
आलिया भट्ट ने इस प्रतिष्ठित मंच के लिए दो बेहद खास लुक चुने. शुरुआत में वे एक खूबसूरत ग्रीन मिडी बॉल गाउन में नजर आईं, जो काफी क्लासी लग रहा था. लेकिन असली धमाका तब हुआ जब वे अपने दूसरे आउटफिट में रेड कार्पेट पर पहुंचीं. इस लुक में आलिया किसी परी से कम नहीं लग रही थीं. उन्होंने पीच कलर का एक बॉडी-फिटेड गाउन पहना था, जिसने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए.
Alia Bhatt at Cannes Film Festival 📸 pic.twitter.com/NitpbocSJN
— Alia’s nation (@Aliasnation) May 12, 2026
गहनों और गाउन की बारीकियां
आलिया के इस स्टनिंग गाउन को मशहूर डिजाइनर Tamara Ralph ने तैयार किया है. गाउन की सबसे बड़ी खासियत इसका लॉन्ग टेल दुपट्टा था, जो उनके चलने पर एक रॉयल फील दे रहा था. फैशन के जानकारों की नजर उनके नेकलेस पर भी टिकी रही. बताया जा रहा है कि आलिया ने अमरपाली ज्वेल्स का एक बेहद दुर्लभ नेकपीस पहना था, जो 168.27 कैरेट के पिंक कोरल से बना है.
Alia Bhatt at The Cannes Film Festival’s 📸 pic.twitter.com/ihhuKS2oJA
— Alia’s nation (@Aliasnation) May 12, 2026
सादगी ने खींचा सबका ध्यान
इतने हैवी ज्वेलरी और गाउन के बावजूद आलिया ने अपने मेकअप को काफी सटल और सिंपल रखा. उन्होंने पिंक-पीच लिपस्टिक और खुले बालों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया. आलिया का यह ‘लेस इज मोर’ वाला अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बांध दिए हैं. कोई उन्हें ‘डिज्नी प्रिंसेस’ कह रहा है तो कोई ‘बॉलीवुड की शान’.
ये भी पढ़ें- मौनी रॉय के शादीशुदा जीवन में मची खलबली, खुद दिया बड़ा हिंट; पति ने भी किया खुलासा
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
