मनोरंजन

‘टॉयलेट के पानी से कॉफी, टाइड से धोए बाल’, UAE जेल से रिहा होकर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

Chrisann Pereira Letter: ड्रग स्मगलिंग के आरोप में क्रिसन परेरा, जिन्हें 2020 में आलिया भट्ट-स्टारर सड़क 2 में देखा गया था, को शारजाह जेल से रिहा कर दिया गया है.  जेल में 26 दिनों तक बंद रहीं अभिनेत्री क्रिसन परेरा ने सलाखों के पीछे का अपना अनुभव पैंस के साथ साझा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उसे इस मामले में फंसाया गया और फिर सच्चाई सामने आने के बाद उसे छोड़ दिया गया. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान उन्हें 26 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था. उन्होंने जेल में बिताए अपने दिनों के बारे में एक लेटर लिखा है. इस लेटर में उन्होंने बताया कि कैसे जेल में रहने के दौरान उन्हें टॉयलेट के पानी से कॉफी बनानी पड़ती थी और बाल धोने के लिए डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल करना पड़ता था.

एक्ट्रेस ने शेयर किया जेल का अनुभव

क्रिसन ने अपने लेटर में लिखा, ‘डियर वॉरियर्स, मुझे तीन हफ्ते और पांच दिन जेल में रहने के बाद कलम और कागज मिल गया है. मैंने यहां टॉयलेट के पानी से कॉफी बनाई और अपने बालों को डिटर्जेंट पाउडर से धोया. इसके अलावा मैंने कुछ बॉलीवुड फिल्में भी देखीं, जिन्हें देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए. क्योंकि मैं जानती हूं कि यह मेरी महत्वाकांक्षाएं ही हैं जिनकी वजह से मैं आज इस स्थिति में पहुंची हूं. मैं कई बार टीवी पर जाने-पहचाने चेहरों, अपनी संस्कृति को देखकर मुस्कुराई भी, क्योंकि मैं जानती हूं कि यही मेरी पहचान है और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से होने पर मुझे गर्व भी है.

ये भी पढ़ें- PS 2 Box Office Prediction: कैसी होगी ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ की ओपनिंग? जानिए- क्या कहता है प्रिडिक्शन

एक्ट्रेस ने मीडिया का शुक्रिया अदा किया

इसके साथ ही लेटर में क्रिसन परेरा ने अपनी मां, पिता, दोस्तों, मीडिया और पुलिस का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने पूरे मुकदमे के दौरान सच्चाई का पुरजोर समर्थन किया. उन्होंने लिखा कि, ‘मैं तो इस गंदे खेल का मोहरा था. मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने मेरी कहानी को आगे बढ़ाया और असली दोषियों को पकड़ने में मेरा साथ दिया.

यह था पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक क्रिसन परेरा को पिछले महीने शारजाह में एक ट्रॉफी के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसमें से ड्रग्स बरामद कर लिया गया था. वहीं इस मामले में क्रिसन के परिवार ने कहा था कि उनकी बेटी को फंसाया जा रहा है. वहीं, इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था.

Dimple Yadav

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

19 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

47 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

53 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

55 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

1 hour ago