देश

Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन की गूंजी आवाज, अब मिला इनका समर्थन, विनेश फोगाट ने क्रिकेट खिलाड़ियों की चुप्पी पर उठाया सवाल

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के कई बड़े पहलवानों का धरना प्रदर्शन जारी है. जिसमें फेमस विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे स्टार सहित कई और पहलवान भी शामिल है. ये सभी पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे हैं. बृजभूषण पर पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. समय के साथ-साथ इन पहलवालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. वहीं अब कई खाप, महिला संगठन और संयुक्त किसान मोर्चा का समर्थन मिलना शुरू हो गया है.

पहलवानों के समर्थन में दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचे जींद की प्रसिद्ध कंडेला खाप के अध्यक्ष ओम प्रकाश कंडेला ने कहा कि पहलवान पूरे देश के होते हैं और पहलवान की कोई जाति, धर्म और क्षेत्र नहीं होता. “अपनी बेटियों और उनके भविष्य के लिए हम पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे खापों ने हमेशा खिलाड़ियों का समर्थन किया है और बृजभूषण शरण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने तक हम उनके साथ रहेंगे.”

वहीं इस मामले में बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. आज (28 अप्रैल) को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.

अन्य खिलाड़ियों की चुप्पी पर उठाया सवाल

स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने अन्य खेल की खिलाड़ियों की चुप्पी पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि पूरा देश क्रिकेट की पूजा करता है लेकिन एक भी क्रिकेटर ने कुछ नहीं बोला. हम यह नहीं कह रहे हैं कि आप हमारे पक्ष में बोलें, लेकिन कम से कम एक साफ संदेश दें कि किसी भी पार्टी के लिए न्याय होना चाहिए. इससे मुझे दुख होता है. चाहे कोई भी हो क्रिकेटर हों, बैडमिंटन खिलाड़ी हों, एथलेटिक्स हों, मुक्केबाजी हो.’

यह भी पढ़े- Amritpal Singh के हौसले जेल में भी बुलंद, पत्र लिखकर कहा- मैं यहां भी ऊर्जा से भरपूर और आशावादी, सरकार पर  लगाया ज्यादती करने का आरोप

क्या आप सिस्टम से इतना डरते हैं?

इसके बाद विनेश फोगाट यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन का उदाहरण देते कहा कि ऐसा नहीं है कि हमारे देश में बड़े एथलीट नहीं हैं. क्रिकेटर हैं जिन्होंने अमेरिका में ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन के दौरान अपना समर्थन दिखाया था. क्या हम इतने भी लायक नहीं हैं? जब हम कुछ जीतते हैं तो आप हमें बधाई देने के लिए आगे आते हैं. यहां तक ​​कि क्रिकेटर भी ऐसा होने पर ट्वीट करते हैं अभी क्या हो गया?’ फोगाट ने सवाल किया कि क्या आप सिस्टम से इतना डरते हैं?

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

5 seconds ago

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

53 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

1 hour ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

1 hour ago