Jana Nayagan Release Date: साउथ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार थलपति विजय के फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. उनकी मच-अवेटी फिल्म Jana Nayagan जुलाई के आखिर तक सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जितना उत्साह है, उतनी ही भावुकता भी है, क्योंकि यह थलपति विजय के करियर की आखिरी फिल्म होने वाली है. इस इमोशनल कनेक्ट का सीधा असर फिल्म की एडवांस बुकिंग पर साफ देखने को मिल रहा है, जहां रिलीज से पहले ही टिकटों के लिए मारामारी शुरू हो चुकी है.
UK में एडवांस बुकिंग के टूटे रिकॉर्ड
भले ही मेकर्स ने अभी तक फिल्म की फाइनल रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन विदेशों में इसकी एडवांस बुकिंग के जो शुरुआती आंकड़े आ रहे हैं, उन्होंने सबको हैरान कर दिया है. यूके (UK) में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर ‘अहिम्सा एंटरटेनमेंट’ के अनुसार, जैसे ही टिकटों की बुकिंग खुली, महज एक घंटे के भीतर ही हजारों टिकट्स बिक गए. फिल्म अपनी अनुमानित रिलीज डेट यानी 24 जुलाई को थिएटर्स में दस्तक देगी.
7 महीने की देरी के बाद हो रही रिलीज
बता दें कि यह फिल्म हिंदी में ‘जन नेता’ के नाम से रिलीज की जाएगी. हाल ही में इसे सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की तरफ से ‘A’ (Adults Only) सर्टिफिकेट दिया गया है. भारत में भी जल्द ही इसकी रिलीज डेट और एडवांस बुकिंग की आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है.
बता दें कि यह फिल्म पहले जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली थी. लेकिन पिछले 7 महीनों के दौरान फिल्म को सेंसर बोर्ड की सख्ती और कई कट्स का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से इसकी रिलीज टलती गई.
फिल्म में और कौन-कौन?
एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में थलपति विजय के साथ पूजा हेगड़े, प्रकाश राज, प्रियामणि, वासुदेव मेनन और ममिथा बैजू जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे. वहीं, बॉबी देओल एक बार फिर लीड विलेन के रूप में दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं.
ये भी पढ़ें: शादी के बाद न्यूलीवेड कपल आमिर खान-गौरी स्प्रैट पहुंचे ऑस्ट्रेलिया, हनीमून के साथ वर्क ट्रिप का है प्लान
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

