जेपी सिंह/आगरा: भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर राहुल चहर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. आगरा निवासी राहुल ने पत्नी इशानी जौहर से तलाक की जानकारी अपने X (पूर्व ट्विटर) और इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की. चार साल पहले ड्रीम वेडिंग करने वाले इस कपल ने अब कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अलग होने का फैसला कर लिया है. राहुल का भावुक नोट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए जानते है पूरा मामला:
X पर भावुक संदेश
राहुल चाहर और ईशानी जौहर की शादी 9 मार्च 2022 को गोवा में ड्रीम बीच वेडिंग के रूप में हुई थी. हाल ही में अदालत से तलाक की प्रक्रिया पूरी हुई और दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया. राहुल के पिता लोकेंद्र चाहर ने भी तलाक की पुष्टि की है. राहुल ने अपने X हैंडल पर अंग्रेज़ी में लंबा भावुक नोट साझा किया. उन्होंने कम उम्र में विवाह, पिछले 15 महीनों तक चली कानूनी प्रक्रिया, धैर्य और आत्मबल के अनुभव का जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते, यह अंत नहीं बल्कि नई शुरुआत है और वह बिना कड़वाहट के आगे बढ़ रहे हैं.
कौन हैं ईशानी जौहर?
इशानी जौहर फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. वह मॉडलिंग और ब्रांड प्रमोशन से भी जुड़ी रही हैं और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं. राहुल चाहर भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर के भाई हैं. तलाक के बाद अब वह अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और फैंस उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.
यह भी पढ़े: Viral Video: असली सांपों के बीच ‘सांप-सीढ़ी’ खेलता दिखा शख्स, इंटरनेट पर मचा हड़कंप
-भारत एक्सप्रेस
Written By: Shubhra Rai (Intern)
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



