हम सभी ने कभी न कभी बोर्ड गेम ‘सांप-सीढ़ी’ खेला है, जिसमें हार-जीत सिर्फ पासे के नंबर पर निर्भर करती है. लेकिन वायरल हो रहे इस क्लिप में एक शख्स ने इस खेल को खतरनाक रियलिटी में बदल दिया. वह एक कमरे में कई जिंदा सांपों के बीच खड़ा होकर मोबाइल से पासा घुमाता है और आए नंबर के हिसाब से आगे बढ़ता है. करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में एक व्यक्ति असली सांपों को जमीन पर फैलाकर उनके बीच छोटी-छोटी लकड़ी की सीढ़ियां रखता है. फिर वह ऑनलाइन डाइस रोल करता है और सांपों के ऊपर कदम रखते हुए आगे बढ़ता है. कमेंट सेक्शन में मजेदार व डर से भरी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. चलिए जानते है पूरा मामला:
खौफनाक सेटअप ने उड़ाए होश
वीडियो में देखा जा सकता है कि कमरे के फर्श पर अलग-अलग तरह के सांप फैले हुए हैं. उनके बीच सीढ़ियों का छोटा-सा ढांचा बनाया गया है, ताकि खेल की थीम पूरी लगे. लेकिन असली डर तब महसूस होता है जब शख्स बिना झिझक उन सांपों के ऊपर पैर रखकर आगे बढ़ता है.कुछ मौकों पर सांपों की हलचल भी नजर आती है, जिससे वीडियो और भी रोमांचक और खतरनाक लगने लगता है. वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @kangden_kebonreptile से शेयर किया गया, जिसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं. क्लिप देखकर लोग हैरान हैं और कमेंट सेक्शन में मजेदार व डर से भरी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
इस अजीब खेल में शख्स अपने फोन पर डिजिटल डाइस रोल करता है. जैसे ही नंबर आता है, वह उतने कदम आगे बढ़ता है. यह पूरा दृश्य किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है, लेकिन वीडियो की सच्चाई ने लोगों को सन्न कर दिया है.
लोगों ने कहा-‘शौक नहीं, जोखिम है’
वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी कम दिलचस्प नहीं हैं. किसी ने मजाक में लिखा कि यहां ‘छक्का’ आना मतलब सीधा खतरे को न्योता देना है, तो किसी ने इसे पागलपन करार दिया. कई लोगों ने इसे बेवजह का स्टंट बताते हुए सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं. हालांकि वीडियो रोमांचक लग सकता है, लेकिन जंगली या जहरीले जीवों के साथ इस तरह का प्रयोग बेहद खतरनाक हो सकता है. ऐसे स्टंट ना सिर्फ जानलेवा हो सकते हैं, बल्कि जानवरों के लिए भी तनावपूर्ण होते हैं.
यह भी पढ़े: नहीं थम रहा हिट एंड रन! दिल्ली के सुभाष नगर में तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय को रौंदा
-भारत एक्सप्रेस
Written By: Shubhra Rai (Intern)
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
