अगस्त महीने का पहला सप्ताह सिनेमा के लिए किसी जंग के मैदान से कम नहीं रहने वाला है. ये ऐसा इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि 7 टॉप फिल्में एक साथ-साथ रिलीज हो रही है. इसमें अजय देवगन की Son of Sardar 2 भी शामिल है. वहीं इस बीच सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की धड़क 2 भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.
आने वाली फिल्मों को करनी पड़ेगी मशक्कत?
सैयारा को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. दिन प्रतिदिन लोगों का प्यार इसके प्रति बढ़ता ही जा रहा है. इसी बीच महावतार नरसिम्हा फिल्म को भी लोगों ने काफी सराहा है और उसके लिए भी लोगों का प्यार बढता ही जा रहा है. लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या आने वाली फिल्म इस सुनामी के बीच अपनी जगह बना पाएगी?
टिकटों पर छूट
दर्शकों को लुभाने को लिए सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 की पीआर ने एक बड़ा फैसला लिया है. उन दोनों फिल्मों के टिकटों पर 50 प्रतिशत की छूट की घोषणा की गई है. अब इस घोषणा के बाद बॉक्स ऑफिस पर खलबली मच गया है.
‘Mahavatar Narsimha’ की छोटी शुरुआत से हुआ बड़ा धमाका
माइथोलॉजिकल एनिमेशन फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ इस हफ्ते की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट बनकर उभरी है. पहले दिन 1.35 करोड़ की ओपनिंग लेने के बाद फिल्म ने रविवार को 7 करोड़ और मंगलवार को 7.5 करोड़ की कमाई कर डाली. अब तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 29.35 करोड़ पहुंच चुका है. दमदार विजुअल इफेक्ट्स और पौराणिक कथानक दर्शकों को खूब लुभा रहे हैं, खासकर बच्चों और पारिवारिक दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है.
इसे भी पढ़ें- Box Office Collection: ‘Saiyaara’ की धाक जारी, ‘Mahavatar Narsimha’ बनी सरप्राइज हिट, देखें क्या है बाकी फिल्मों का हाल
ब्लॉकबस्टर की ओर मजबूत कदम रख रही ‘Saiyaara’
मोहित सूरी निर्देशित रोमांटिक थ्रिलर ‘सैयारा’ ने अपने ओपनिंग डे पर 21.5 करोड़ की कमाई कर तहलका मचा दिया था. पहले हफ्ते में फिल्म ने 172.75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. दूसरे सप्ताह में भी इसका क्रेज कायम रहा. शनिवार को 26 करोड़ और रविवार को 30 करोड़ की कमाई हुई. मंगलवार को भी फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये जुटाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन 266 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यह फिल्म अब तक की साल की सबसे बड़ी हिट्स में शुमार हो चुकी है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


