Bharat Express DD Free Dish

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 3’ पर आया बड़ा अपडेट: जमील जमाली बोले- ‘नहीं बनेगा तीसरा पार्ट, लेकिन…’ जानें क्या है पूरा सच!

फिल्म Dhurandhar 2 की सफलता के बीच Rakesh Bedi ने ‘धुरंधर 3’ को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि तीसरा पार्ट बनना मुश्किल है, लेकिन फ्रेंचाइजी नए कलाकारों के साथ आगे बढ़ सकती है…

Rakesh Bedi’s statement on Dhurandhar 3: आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह के अभिनय से सजी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बीच अब हर तरफ एक ही सवाल है कि क्या ‘धुरंधर 3’ आएगी? फिल्म में ‘जमील जमाली’ के यादगार किरदार से सुर्खियां बटोरने वाले दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने इस पर चुप्पी तोड़ी है. उनके बयान ने जहां फैंस को थोड़ा निराश किया है, वहीं इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी के भविष्य को लेकर एक नई बहस भी छेड़ दी है.

‘धुरंधर 3’ की संभावना पर राकेश बेदी क्या बोले?(Rakesh Bedi Interview)

एक हालिया इंटरव्यू में जब राकेश बेदी से फिल्म के तीसरे पार्ट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि तीसरा पार्ट बनेगा. राकेश बेदी के मुताबिक, फिल्म की कहानी जासूस के अपने देश लौटने के साथ एक मुकम्मल मोड़ पर खत्म होती है. हालांकि उन्होंने एक दिलचस्प संकेत देते हुए कहा कि ‘धुरंधर’ एक बड़ी फ्रेंचाइजी है और इसे भविष्य में अन्य एक्टर्स के साथ नए सिरे से बनाया जा सकता है. यानी रणवीर सिंह की कहानी भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन ‘धुरंधर’ का नाम जिंदा रह सकता है.

जमील जमाली: वो ट्विस्ट जिसने हिला दिया था थिएटर

फिल्म में राकेश बेदी का किरदार ‘जमील जमाली’ दर्शकों के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज साबित हुआ. फिल्म के उस ट्विस्ट ने, जिसमें पता चलता है कि वह पाकिस्तान में काम करने वाला एक भारतीय जासूस है, सिनेमाघरों में खूब तालियां बटोरीं. इस दौरान राकेश बेदी ने बताया कि हमें पता था कि यह सीन हलचल मचाएगा. पहली फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता ने दर्शकों का नजरिया बदल दिया था. लोग फिल्म देखने यह सोचकर जा रहे थे कि यह ‘बेहतरीन’ ही होगी, और इसी उम्मीद ने ‘धुरंधर 2’ को इतना बड़ा बनाया.

3000 करोड़ क्लब में ‘धुरंधर’ का धमाका(Dhurandhar Box Office)

बॉक्स ऑफिस के आंकड़े किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी हैं. आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर ने वर्ल्डवाइड 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. दिसंबर 2025 में आई ‘धुरंधर 1’ ने जहां 1300 करोड़ कमाए थे, वहीं ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के महज 32 दिनों के भीतर भारत में 1115 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में यह फिल्म अब तक की सबसे सफल भारतीय फ्रेंचाइजी बनने की ओर अग्रसर है.

यह भी पढ़ें: क्राइम, समाज और सिस्टम का खूनी खेल! ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी लॉरेंस ऑफ पंजाब

क्या रणवीर सिंह के बिना अधूरी होगी फ्रेंचाइजी?

राकेश बेदी के ‘दूसरे एक्टर्स’ वाले बयान ने सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है. फैंस का मानना है कि ‘धुरंधर’ का मतलब ही रणवीर सिंह है और उनके बिना इस रोल की कल्पना करना मुश्किल है. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक पार्ट 3 को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. फिलहाल, ‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस सुनामी जारी है और यह फिल्म ‘बाहुबली 2’ जैसे बड़े रिकॉर्ड्स को चुनौती दे रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read