Bharat Express DD Free Dish

क्राइम, समाज और सिस्टम का खूनी खेल! ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी लॉरेंस ऑफ पंजाब

Lawrence of Punjab OTT Release: लॉरेंस ऑफ पंजाब नई डॉक्यू-सीरीज जी-5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. सीरीज में लॉरेंस बिश्नोई को एक उदाहरण के तौर पर पेश किया गया है, जिसके जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई है कि किन हालातों में एक सामान्य व्यक्ति अपराध की दुनिया की ओर बढ़ जाता है.

Lawrence of Punjab OTT Release

Lawrence of Punjab OTT Release

Lawrence of Punjab OTT Release: आज के दौर में ओटीटी प्लेटफॉर्म सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि अब ये समाज, अपराध और उनके पीछे की वजहों को भी सामने ला रहे हैं. इसी कड़ी में नई डॉक्यू-सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ चर्चा में है.

यह सीरीज अपराध की दुनिया को सिर्फ दिखाती ही नहीं, बल्कि यह समझाने की कोशिश करती है कि कोई इंसान इस रास्ते पर कैसे पहुंचता है. इसमें बताया गया है कि किस तरह समाज, माहौल और सिस्टम मिलकर किसी व्यक्ति की पहचान और उसकी सोच को प्रभावित करते हैं.

सीरीज में लॉरेंस बिश्नोई को एक उदाहरण के तौर पर पेश किया गया है, जिसके जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई है कि किन हालातों में एक सामान्य व्यक्ति अपराध की दुनिया की ओर बढ़ जाता है.

कहानी का फोकस सिर्फ उसके जीवन पर नहीं, बल्कि इस बात पर भी है कि छात्र राजनीति, युवावस्था की सोच, संगीत और विचारधारा कैसे धीरे-धीरे एक इंसान की दिशा बदल सकते हैं. इसके साथ ही यह भी दिखाया गया है कि मीडिया और समाज किसी व्यक्ति की छवि को कैसे बड़ा बनाते हैं.

सिर्फ क्राइम स्टोरी बनाना नहीं है मकसद

सीरीज के निर्देशक राघव डार्र ने इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा,

मेरा मकसद सिर्फ एक क्राइम स्टोरी बनाना नहीं था. दरअसल, मैं यह समझना चाहता था कि ऐसे व्यक्तित्व आखिर बनते कैसे हैं. किसी भी व्यक्ति के पीछे उसका माहौल, उसके आसपास के लोग और सामाजिक सिस्टम बहुत बड़ा रोल निभाते हैं. इस कहानी में सिर्फ घटनाएं नहीं हैं, बल्कि उन घटनाओं के पीछे की सोच और असर को भी दिखाने की कोशिश की गई है.

मजबूत और मेहनती लोगों की भूमी है पंजाब

निर्माता राघव खन्ना ने कहा कि पंजाब एक मजबूत और मेहनती लोगों की भूमि है. ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ हाल के समय में हुई कुछ वास्तविक घटनाओं और अलग-अलग नजरियों को सामने रखती है. इसमें यह दिखाने की कोशिश की गई है कि कैसे शक्ति, प्रभाव और सामाजिक हालात मिलकर किसी कहानी को आकार देते हैं. इस सीरीज को संवेदनशीलता के साथ बनाया गया है, ताकि यह किसी एक पक्ष की कहानी न लगे.

जी5 के हिंदी कंटेंट हेड और चैनल अधिकारी कावेरी दास ने कहा, ”आज के दर्शक बदलते समय के साथ ज्यादा गहराई वाली कहानियां देखना चाहते हैं. इसलिए प्लेटफॉर्म अब सिर्फ सतही मनोरंजन नहीं, बल्कि सोचने पर मजबूर करने वाली कहानियां लेकर आ रहा है. इस सीरीज का उद्देश्य किसी अपराधी को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि यह समझना है कि ऐसे लोग किस तरह के माहौल में बनते हैं और उनका समाज पर क्या असर पड़ता है.”

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड में फिर गूंजेगी किलकारी! दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, फैंस बोले- रणवीर का रियल लाइफ ‘धुरंधर 2’

कावेरी दास ने कहा कि यह कंटेंट दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगा और समाज को समझने का एक नया नजरिया देगा. आज की कहानी सिर्फ घटनाओं की नहीं होती, बल्कि उनके पीछे छिपे कारणों की भी होती है, और यही इस सीरीज की असली ताकत है.

(IANS के इनपुट पर आधारित)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read