Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कृति सेनन के बिकिनी लुक ने मचाया तहलका, ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म में कृति का बिकिनी अवतार सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है. फैंस उनके ग्लैमरस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Cocktail 2, Kriti Sanon, Shahid Kapoor, Rashmika Mandanna

Kriti Sanon Bikini Look: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. मुंबई में आयोजित एक भव्य इवेंट में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जहां तीनों स्टार्स ने अपनी मौजूदगी से फैंस का उत्साह बढ़ा दिया.

ट्रेलर ने बढ़ाई फिल्म को लेकर उत्सुकता

फिल्म के ट्रेलर में रोमांस, दोस्ती और रिश्तों के उतार-चढ़ाव की झलक देखने को मिलती है. हालांकि मेकर्स ने कहानी के कई अहम पहलुओं को अभी भी छिपाकर रखा है. यही वजह है कि ट्रेलर देखने के बाद भी दर्शक फिल्म की असली कहानी को लेकर अनुमान लगा रहे हैं.

ट्रेलर में शामिल गानों को भी काफी पसंद किया जा रहा है. खासकर “तुम ही बंधू” के रीक्रिएटेड वर्जन ने पुराने ‘कॉकटेल’ की यादें ताजा कर दी हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस गाने को ट्रेलर का सबसे आकर्षक हिस्सा बता रहे हैं.

कृति सेनन के ग्लैमरस अंदाज ने बटोरी सुर्खियां

ट्रेलर रिलीज के बाद जिस चीज़ की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है कृति सेनन का बिकिनी लुक. समुद्र के किनारे और पानी के बीच फिल्माए गए कुछ दृश्यों में कृति बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. उनका यह लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

कृति के लुक को लेकर फैंस लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी ने उन्हें “स्टनिंग” बताया तो किसी ने उनके अंदाज को “किलर” कहा. कई यूजर्स का मानना है कि ट्रेलर में कृति की मौजूदगी सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ती है.

ये भी पढ़ें- ‘प्रेग्नेंसी में देवी, बाद में मोटी कहना गलत; टोलर्स पर जमकर भड़की कियारा आडवाणी

स्टारकास्ट की केमिस्ट्री भी आई पसंद

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली. तीनों कलाकार काफी सहज और उत्साहित नजर आए. उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री भी फैंस को पसंद आ रही है.

ट्रेलर को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद अब दर्शकों की नजरें फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं. ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital