देश

ये कैसा अंधविश्वास! बारिश नहीं होने के चलते करा दी दो नाबालिग लड़कों की शादी, ग्रामीण बोले- इससे पूरे गांव में….

Karanataka minor boys marriage: देश में अंधविश्वास को लेकर भी लोगों का अजब-गजब हिसाब-किताब है. इसके चक्कर में लोग न जाने क्या क्या नहीं कर देते. ऐसे में कर्नाटक से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां अंधविश्वास को लेकर दो नाबालिग लड़कों की शादी करा दी गई. यहां के लोगों का मानना है कि ऐसा करने से बारिश के देवता खुश होते हैं और झमाझम बारिश करा देते हैं. फिलहाल में दो मामले सामने आ चुके हैं. दरअसल बारिश न होने के चलते लोगों को फसलों के लिए काफी नुकसान हो रहा है. ग्रामीणों को रागी की फसल खराब होने का डर है, इसलिए वो किसी भी हाल में बारिश करना चाहते हैं और इसके लिए ग्रामीण नाबालिग लड़कों की शादी करा देते हैं.

यह पूरा मामला कर्नाटक के कोलर जिले का है. खबरों की मुताबिक, यहां चिक्काबल्लापुर के चिंतामणि तालुक के एक गांव में ग्रामीणों ने गुरुवार को नाबालिग लड़कों की शादी करा दी.  हीं गांव के ही एक शख्स ने दावा भी किया कि जैसे ही लड़कों की शादी कराई, कुछ ही समय में बारिश हो गई.

5 कक्षा में पढ़ते हैं छात्र

कर्नाटक के कई जिलों में बारिश न होने के चल`ते  फसलों का पानी नहीं मिल रहा है, जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है, इसलिए वो बच्चों की शादी करा रह हैं. खबरों के मुताबिक, एक किसान ने बताया है कि शादी के लिए जिन दो लड़कों को चुना गया था, वे कक्षा 5 में पढ़ते थे. उनमें एक पिछड़े समुदाय से, जबकि दूसरा अनुसूचित जाति से संबंधित था. इन दोनों नाबालिग बच्चों की शादी में पूरा गांव शामिल हुआ था, दोनों ने परंपरा के मुताबिक, एक लड़के ने दूसरे लड़के को मंगलसूत्र पहनाया. इसके साथ ही बाकी की सभी रस्में भी की गईं जो सामान्य शादियों में होती हैं. बता दें कि कर्नाटक में ये प्रथा सालों से चलती आ रही है.

यह भी पढ़ें- Noida News: अब बिल्डर नहीं कर सकेंगे नक्शे से छेड़छाड़, यूपी RERA ने लागू किया नया नियम

ग्रामीणों ने बताया है कि, भले दो नाबालिग लड़कों की शादी कराई जाती हो, लेकिन ये महज सिर्फ बारिश तक के लिए ही होती है. शादी के बाद दोनों लड़के अलग हो जाते हैं और सामान्य जीवन जीने लगते हैं. इसका उनके भविष्य पर कोई फर्क नहीं पड़ता. आगे चलकर वो अपनी मर्जी से शादी कर सकते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

14 minutes ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

50 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago