Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Dunki VS Salaar: बॉक्स ऑफिस पर ‘डंकी’ और ‘सालार’ की सूनामी, कमाई के टूटे रिकॉर्ड

Dunki VS Salaar: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो ही फिल्मों की चर्चा में हैं. जो कि साउथ सुपरस्टार प्रभास की ‘सालार’ और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की ‘डंकी’ है.

Dunki VS Salaar: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो ही फिल्मों की चर्चा में हैं. जो कि साउथ सुपरस्टार प्रभास की ‘सालार’ और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की ‘डंकी’ है. दोनों ही फिल्म 21 और 22 दिसंबर से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने में लगी है. नए साल यानी 1 जनवरी को रिलीज के 11वें दिन भी ‘सालार’ ने बंपर कमाई की. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने 12वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘सालार’ ने 90 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनर होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सालार’ ने रिलीज के 12वें दिन 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘सालार’ की 12 दिनों की कुल कमाई अब 369.37 करोड़ रुपये हो गई है.

‘सालार’ का वर्ल्डवाइड

प्रभास की ‘सालार’ का दुनियाभर में डंका बज रहा है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी शानदार कलेक्शन कर लिया है. मनोबाला विजयबालन ने एक्स अकाउंट पर ‘सालार’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े पोस्ट किए हैं. इसके मुताबिक ‘सालार’ ने दुनियाभर में रिलीज के 11 दिनों में 627 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसे का साथ इस फिल्म ने ‘जेलर’ और ‘लियो’ जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है और साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करन वाली पांचवीं फिल्म बन गई है.

‘सालार’ की क्या है स्टोरी?

बता दें कि ‘सालार’ काल्पनिक डायस्टोपियन शहर-राज्य खानसार पर बेस्ड है. फिल्म एक आदिवासी देवा (प्रभास) और खानसार के राजकुमार वरधा (पृथ्वीराज सुकुमारन) के बीच दोस्ती की कहानी है जो किसी घटना की वजह से दुश्मन बन जाते हैं. फिल्म में श्रुति हासन, ईश्वरी राव, जगपति बाबू और श्रिया रेड्डी ने भी अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 22 दिसंबर को तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ हुई थी.

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का जलवा कायम

डंकी की कमाई का सिलसिला जनवरी के शुरुआती दिनों में बरकरार है. जिसे देखते हुए माना जा रहा है कि साल का पहला हफ्ता गुजरते गुजरते ये फिल्म 400 करोड़ के क्लब में आसानी से जगह बना लेगी. फिलहाल आपको बताते हैं कि फिल्म रिलीज होने के 13वें दिन कैसा रहा फिल्म डंकी का कलेक्शन.

‘डंकी’ का कलेक्शन

Sacnilk के ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 13वें दिन 7 से 9 करोड़ रु. की कमाई की है. जिसके बाद सिर्फ देसी बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म भारत में 225.25 करोड़ रु. का बिजनेस कर चुकी है. इसके अलावा बाकी जगह से फिल्म ने 196.97 करोड़ रु. की कमाई कर ली है. इस लिहाज से डंकी मूवी का कलेक्शन 370.25 करोड़ रु तक पहुंच चुका है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital