Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Dunki Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की फिल्म ‘डंकी’ की सिट्टी पिट्टी गुम, जानें 9वें दिन का कलेक्शन

Dunki Box Office Collection: साल 2023 शाहरुख खान फिल्म ‘डंकी’ 21 दिसंबर को क्रिसमस से ठीक पहले रिलीज हुई. इस बार शाहरुख खान की फिल्म को सिनेमाघरों में साउथ की फिल्म ‘सलार’ से क्लैश महंगा पड़ा है.

Dunki Box Office Collection: साल 2023 शाहरुख खान फिल्म ‘डंकी’ 21 दिसंबर को क्रिसमस से ठीक पहले रिलीज हुई. इस बार शाहरुख खान की फिल्म को सिनेमाघरों में साउथ की फिल्म ‘सलार’ से क्लैश महंगा पड़ा है. वहीं बात हैं कि ‘डंकी’ वो जादू नहीं चला पाई जो इस साल शाहरुख की बाकी फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ ने चलाया. हालांकि, इसके बावजूद फिल्म इस साल शानदार कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. इस फिल्म ने 8वें दिन गुरुवार को 9.00 करोड़ का कलेक्शन किया है और कुल मिलाकर इसने 161.01 करोड़ की कमाई कर ली है.

9वें ‘डंकी’ का कलेक्शन

फिल्म ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘डंकी’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. वीकडेज में बढ़ोतरी के साथ आगे बढ़ने वाली इस फिल्म के शुक्रवार के कलेक्शन में भी गिरावट देखने को मिली है. ‘डंकी’ ने 9वें दिन 7.25 करोड़ की कमाई की है. यह फिल्म का अब तक का लोएस्ट कलेक्शन है.

क्या है ‘डंकी’ की कहानी?

‘डंकी’ उन पांच दोस्तों की कहानी है, जो कनाडा जाना चाहते हैं, उनके पास वीजा नहीं है. ऐसे में वो इललीगल तरीके से वहां पहुंचने का बंदोबस करते हैं. डंकी फ्लाइट का मतलब होता है किसी एक देश में जाने के लिए छोटी-छोटी जगहों पर चोरी-छुपे वहां तक जाने का रास्ता बनाना. फिल्म में दिखाया गया है कि हार्डी अपनी गैंग के साथ कनाडा पहुंच तो जाता है, लेकिन वापस लौटने में उन्हें परेशानी होती है.

पहली बार शाह रुख-तापसी की दिखी जोड़ी

पहली बार फैंस को शाह रुख खान और तापसी पन्नू की जोड़ी देखने को मिली है. कहानी के अलावा ये एक फैक्टर है, जिस कारण लोग इस जोड़ी का कमाल पर्दे पर देखना पसंद कर रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital