होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सनी देओल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर अब भी तूफान है और फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. इसके साथ ही यह फिल्म साल 2023 में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है. अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘ओएमजी 2’ भी इस महीने की शुरुआत में रिलीज होने के बाद से टिकट काउंटरों पर धूम मचा रही है. हालांकि, कलेक्शन के मामले में ‘गदर 2’ ‘ओएमजी 2’ से काफी आगे है और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है. आइए यहां जानते हैं कि रिलीज के 21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘ओएमजी 2’ और ‘गदर 2’ की कमाई का रिपोर्ट कार्ड कैसा रहा है?
‘गदर 2’ पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने जमकर कलेक्शन किया है. रिलीज के 21वें दिन भी फिल्म का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है और बड़ी संख्या में दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में आ रहे हैं. इसके साथ ही ये फिल्म अब 500 करोड़ का आंकड़ा छूने से महज एक इंच दूर है. वहीं, सनी देओल की फिल्म की रिलीज के 21वें दिन के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘गदर 2’ ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही ‘गदर 2’ की 21 दिनों की कुल कमाई अब 481.25 करोड़ रुपये हो गई है.
पहले दिन से ‘गदर 2’ से टक्कर के बावजूद ‘ओएमजी 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और अच्छा खासा बिजनेस भी किया है. हालांकि इस दौरान फिल्म की कमाई में काफी उतार-चढ़ाव भी दर्ज किया गया है, लेकिन इसके बावजूद अक्षय कुमार की फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में कामयाब रही है. वहीं, तीसरे हफ्ते में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में स्थिर बनी हुई है. अब ‘ओएमजी 2’ की रिलीज के 21वें दिन के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ओएमजी 2’ ने रिलीज के तीसरे गुरुवार यानी 21वें दिन 1.6 करोड़ रुपये की कमाई की है.
ये भी पढ़ें- Parliament Special Session: मोदी सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, एक देश एक चुनाव और UCC बिल हो सकता है पेश
‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ पिछले 21 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही हैं. हालांकि, इसी बीच आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ‘ड्रीम गर्ल 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. लेकिन ‘गदर 2’ कमाई के मामले में अभी भी काफी आगे है. हालांकि, अगले हफ्ते शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यानी ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ के साथ ‘ड्रीम गर्ल 2’ को शाहरुख खान की ‘जवान’ से भी कड़ी टक्कर मिलने वाली है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही यह फिल्म और कितने नोट छाप पाती है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने और शेयर बाजार…
Liquor Shop Salesman Murder Case: फतेहपुर के दुर्गई गांव में 50 हजार रुपये के उधार…
Anant Singh Expelled From JDU: बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार…
Pakistan LPG Crisis: पाकिस्तान और ईरान के बीच प्रमुख सीमा क्रॉसिंग बंद होने के बाद…
MODI GOVT VB-G RAM JI SCHEME RURAL REVOLUTION: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047'…
मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में नया मोड़ आया है. हिंदू महासभा की नेता मीरा…