मनोरंजन

एयरपोर्ट पर खुशमिजाज आराध्या पर फैंस हुए फिदा, पैपराजी को करने लगीं नमस्ते, फिर उसके बाद…Video आया सामने

Aaradhya Rai: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन को पॉपुलर स्टार किड्स में से एक माना जाता हैं.अक्सर ही आराध्या को एश्वर्या के साथ कई जगहों पर स्पॉट किया जाता है. कहते है कि एश्वर्या के साथ नजर आने वाली आराध्या पैपराजी की भी काफी फेवरेट हैं. उनके नेचर को लेकर भी कई किस्से सुनने को मिलते है. वो जहां भी जाती है वहां काफी लोगों की भीड़ लग जाती है. चुपचाप रहने वाली आराध्या कभी पैपराजी के सामने नहीं आती लेकिन जब मम्मी-पापा के साथ कभी सामना हो जाता है तो बड़े ही प्यार से बात करती हैं. हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर भी कुछ ऐसा ही सीन देखने को मिला है. जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स आराध्या की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. दरअसल, आराध्या अपनी मम्मी एश्वर्या राय और पापा अभिषेक बच्चन के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थी. वहीं उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए पैपराजी भी मौजूद थे.

आराध्या के खुशदिल मिजाज पर फिदा हुए फैंस

वीडियो में आप देख सकते है कि अभिषेक बच्चन के बाद एश्वर्या राय और आराध्या बच्चन तीनों अराइवल टर्मिनल से पार्किंग की तरफ जा रहे थे जैसे ही वे बाहर निकले आराध्या ने वहां आए पैपराजी को नमस्ते कहकर प्रणाम किया और उनके चेहरे पर बहुत प्यारी सी स्माइल थी.

वहीं, 11 साल की आराध्या अपने चारों तरफ कैमरों की मौजूदगी में काफी सहज लग रही थी क्योंकि, मम्मी-पापा के साथ आगे बढ़ते हुए भी वो सभी के साथ नमस्ते कहती चल रही थीं. इससे पहले जब आराध्या एश्वर्या के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल से लौटी थी तब भी उन्होंने इसी अंदाज में प्रेस का वेलकम किया था. जिसे देखकर फैन्स काफी इंप्रेस हुए थे और आराध्या की परवरिश की तारीफ की थी.

ये भी पढ़ें:प्रेग्नेंसी में अगर आप भी खा रही हैं पैरासिटामॉल तो जान लें क्या पड़ता है बच्चे पर इसका असर

यूजर्स ने की एश्वर्या की खूबसूरती की तारीफ

कई यूजर्स ने जब यह वीडियो देखा तब से आराध्या और उनके अच्छे स्वभाव और परवरिश की काफी तारीफ कर रहे हैं. इतना ही नहीं लोगों ने बेटी के साथ-साथ एश्वर्या की खूबसूरती की भी काफी तारीफ की लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी है जिन्होंने उनमें खामियां भी निकाली. एक यूजर ने मां-बेटी के हेरस्टाइल का मजाक उड़ाते हुए लिखा, ‘ऐश्वर्या राय के कान नजर नहीं आते और बेटी की माथा.’

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

20 seconds ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

41 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

44 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

47 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

1 hour ago