Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ये है 2025 की सबसे खौफनाक फिल्म, लड़कियों की हत्या का पैटर्न देखकर कांप जाएगी रूह

Horror Film 2025: 23 मई 2025 को रिलीज़ हुई हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘फियर स्ट्रीट: प्रोम क्वीन’ नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में बनी हुई है. डरावनी कहानी, 80 के दशक की सेटिंग और शानदार अभिनय से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

Fear Street: Prom Queen

Horror Film 2025: पिछले कुछ समय में सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हॉरर फिल्मों की धूम मची हुई है. दर्शक इन डरावनी और सस्पेंस से भरपूर फिल्मों को बहुत पसंद कर रहे हैं. अगर आप भी हॉरर-थ्रिलर के फैन हैं, तो आज हम आपको इस साल रिलीज़ हुई एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जो नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में लंबे समय से बनी हुई है और सबसे ज्यादा देखी जा रही है. लेकिन ध्यान रखें, इस फिल्म के कुछ दृश्य काफी डरावने और परेशान करने वाले हो सकते हैं, इसलिए इसे देखने से पहले तैयार रहें.

हाल ही में बड़े पर्दे और ओटीटी दोनों पर कई बेहतरीन हॉरर फिल्में आई हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा है. अगर आप डर और रोमांच से भरपूर कहानियों के शौकीन हैं, तो इस साल रिलीज़ हुई एक फिल्म आपकी जरूर पसंद आएगी. यह फिल्म लगातार नेटफ्लिक्स की टॉप 10 हॉरर फिल्मों में शामिल है और दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो चुकी है. लेकिन इस फिल्म के कुछ सीन ऐसे हैं जो आपको काफी परेशान कर सकते हैं, इसलिए इसे सावधानी से देखें.

इसी महीने रिलीज़ हुई ये फिल्म

यह फिल्म इस साल 23 मई 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई. इसके निर्देशक मैट पामर हैं, जिन्होंने डोनाल्ड मैक्लेरी के साथ मिलकर इस फिल्म की कहानी लिखी है. यह फिल्म आर.एल. स्टाइन के 1992 के प्रसिद्ध नॉवेल पर आधारित है. कहानी एक काल्पनिक शहर शैडीसाइड में सेट है, जहां स्कूल में हो रहे एक कॉम्पिटिशन के दौरान लड़कियों के अचानक गायब होने का रहस्य सामने आता है. कहानी 1988 की पृष्ठभूमि में घूमती है और एक नई लड़की के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जो इस कॉम्पिटिशन में भाग लेती है.

यह हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘फियर स्ट्रीट: प्रोम क्वीन’ (Fear Street: Prom Queen) नाम से रिलीज़ हुई है. कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, स्कूल में एक मास्क पहने कातिल का आतंक फैल जाता है. इस फिल्म में लोरी ग्रेंजर का किरदार इंडिया फाउलर ने निभाया है, वहीं मेगन रोजर्स के रोल में सुजाना सन और टिफनी फाल्कनर के किरदार में फिना स्ट्रैजा नजर आई हैं. इसके अलावा कैथरीन वॉटरस्टन, लिली टेलर और क्रिस क्लेन जैसे कलाकारों ने भी अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फिल्म को और भी प्रभावशाली बना दिया है.

नेटफ्लिक्स की टॉप 10 में बनी हुई है जगह

फिल्म 23 मई को नेटफ्लिक्स पर आई और कुछ ही दिनों में यह ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई. विकिपीडिया के अनुसार, इस फिल्म का बजट लगभग 20 मिलियन डॉलर (करीब 165 करोड़ रुपये) था. डायरेक्ट ओटीटी रिलीज के बावजूद, इसे दर्शकों से भारी प्यार मिला. IMDb पर इसकी रेटिंग 5.2/10 है. फिल्म की कहानी और डरावने सीन ऐसे हैं कि वे आपके रोंगटे खड़े कर देंगे और डर का एक नया अनुभव देंगे.

यह फिल्म खासकर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है और लगातार नेटफ्लिक्स की टॉप 10 हॉरर फिल्मों में बनी हुई है. इसे हिंदी डबिंग समेत कई भाषाओं में देखा जा सकता है, जिसमें अंग्रेज़ी, हिंदी, स्पेनिश प्रमुख हैं. 80 के दशक की सेटिंग, डरावना माहौल, थ्रिल और म्यूजिक इस फिल्म को खास बनाते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो पुरानी स्लैशर हॉरर फिल्मों के फैन हैं. अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए जरूर देखने लायक है.

ये भी पढ़ें: मीठी नदी सफाई घोटाला मामला, अभिनेता डिनो मोरिया EoW अधिकारियों के सामने हुए पेश

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital