Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Fighter Box Office Collection Day 2: गणतंत्र दिवस पर ‘फाइटर’ ने मचाया गदर, लोगों पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, फिल्म ने कर डाली इतनी कमाई

Fighter Box Office Collection Day 2: तो चलिए जानते हैं ‘फाइटर’ ने रिलीज के दूसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है….

Fighter Box Office Collection Day 2

Fighter Box Office Collection Day 2

Fighter Box Office Collection Day 2: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) कल यानी 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. वहीं रिलीज होते ही फिल्म को फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. जी हां ‘फाइटर’ की ओपनिंग बेहद शानदार रही. ऐसे में आज गणतंत्र दिवस की छुट्टी के दिन ‘फाइटर’ के छप्परफाड़ कमाई करने की उम्मीद की जा रही है. तो चलिए जानते हैं ‘फाइटर’ ने रिलीज के दूसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

फिल्म को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स (Fighter Box Office Collection Day 2)

ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ था. हर किसी को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, ऐसे में दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. एरियल एक्शन थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फाइटर ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, अनुपम खेर से लेकर खिलाड़ी कुमार तक इन सितारों ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

‘फाइटर’ ने रिलीज के दूसरे दिन की कितनी की कमाई? (Fighter Box Office Collection Day 2)

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘फाइटर’ ने रिलीज के पहले दिन 22 करोड़ के कलेक्शन के साथ शानदार ओपनिंग की थी. वहीं अब फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘फाइटर’ ने फिलहाल अभी तक 5.3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ ‘फाइटर’ का दो दिनों का कलेक्शन फिलहाल 27.3 करोड़ रूपए हो गया है. हलाकि ये शुरुआती आंकड़े हैं रत तक ऑफिसियल डाटा आने के बाद इन आंकड़ों में काफी इजाफा होने की उम्मीद है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital