Bharat Express DD Free Dish

Firoz Khan Birthday Special: मौत को मात देकर की थी असली गोलियों के बीच शूटिंग, बनाई थी 1.25 करोड़ की फिल्म जिसने कमाए 5 करोड़

फिरोज खान (Feroz Khan), जिन्हें ‘बॉलीवुड का काउबॉय’ कहा जाता था. फिरोज खान की फिल्में अपनी भव्यता, ग्लैमर और बोल्ड कहानियों के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने अपने करियर में 60 से अधिक फिल्मों में काम किया था.

Edited by Akansha

Firoz Khan Birthday Special:फिरोज खान (Feroz Khan), जिन्हें ‘बॉलीवुड का काउबॉय’ कहा जाता था. उनका जन्म 25 सितंबर 1939 को बैंगलोर में हुआ था और उनका असली नाम जुल्फिकार अली शाह खान था. फिरोज खान एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक थे, जिन्हें हिंदी सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है. उन्होनें अपने करियर में रोमांटिक हीरो से लेकर एक्शन स्टार तक निभाए हैं. फिरोज खान की फिल्में अपनी भव्यता, ग्लैमर और बोल्ड कहानियों के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने अपने करियर में 60 से अधिक फिल्मों में काम किया था.

फिरोज खान (Feroz Khan) कि कुछ यादगार फिल्में हैं जैसे कुर्बानी जांबाज,वेलकम धर्मात्मा और दयावान. इनमें उन्होंने न केवल अभिनय किया बल्कि कई बार निर्माता और निर्देशक की कुर्सी भी संभाली है.फिरोज खान अपनी शानदार शैलीभव्य फिल्मों और किसी भी जोखिम को उठाने के लिए जाने जाते थे.

फिरोज खान (Feroz Khan) ने अपनी पहली फिल्म ‘धर्मात्मा’ को कुछ अलग और भव्य बनाना चाहते थे इसलिए उन्होंने भारत की बजाय अफगानिस्तान की खूबसूरत वादियों और पहाड़ों को चुना.परंतु उस समय वहां राजनीतिक अस्थिरता अपने चरम पर थी पर फिर भी उन्होंने अपनी टीम के साथ जोखिम उठाया और अफगानिस्तान के रेगिस्तानों और पहाड़ों में शूटिंग करने का फैसला किया.

अफगानिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता चरम पर थी. इस कारण एक दिन शूटिंग के दौरान एक बार उनकी टीम पर अचानक गोलीबारी हो गई जिस कारण डर के मारे सब लौटने को तैयार थे, लेकिन फिरोज खान ने हार नहीं मानी.

ये भी पढ़ें: साइकोलॉजिकल थ्रिलर से भरी ये वेबसीरीज उड़ा देगी आपके होश, हर एपिसोड में है सस्पेंस, अब तक जीत चुकी है 26 अवार्ड

उन्होंने तुरंत वहां के तत्कालीन राष्ट्रपति मोहम्मद दाऊद खान से मुलाकात की. उन्होंने राष्ट्रपति को अपनी फिल्म की कहानी बताई और कहा कि वह यहां की सुंदरता को पूरी दुनिया को दिखाना चाहते हैं. फिरोज खान की हिम्मत और जुनून देखकर राष्ट्रपति इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तुरंत उन्हें और उनकी टीम को सुरक्षा प्रदान की.

फिरोज खान का यही जुनून उन्हें बॉलीवुड के सबसे महान और साहसी फिल्मकारों में से एक बनाता है. उनके इसी जुनून के कारण उनकी पहली फिल्म धर्मात्मा ने 1.25 करोड़ के बजट में 5 करोड़ का कलेक्शन किया था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read