Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi का लिखा ‘गरबा’ गीत हुआ रिलीज, Kangana Ranaut ने दिया रिएक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गरबा गीत रिलीज हो गया है. ऐसे में कंगना रनौत ने पीएम मोदी के लिखे गीत की तारीफ की है. उन्होंने गीत को सुंदर बताया है.

कम ही लोग जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में लिखने की भी प्रतिभा है. पीएम मोदी की कविता से प्रेरणा लेते हुए जेजस्ट म्यूजिक ने ‘गार्बो’ नाम से एक गाना बनाया है, जो 14 अक्टूबर को रिलीज हो गया है. नवरात्रि के मौके पर यह गरबा गाना रिलीज किया गया है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. प्रधानमंत्री द्वारा लिखे गए गाने ‘गार्बो’ को ध्वनि भानुशाली ने खूबसूरती से गाया है और संगीत तनिष्क बागची ने दिया है. वहीं इस गाने पर ध्वनि ट्वीट करते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद कहा. इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है.

पीएम मोदी ने ध्वनि और तनिष्क बागची की टीम को धन्यवाद दिया

ध्वनि भानुशाली ने लिखा हमें इस गाने और वीडियो को जीवंत बनाने में मदद की. इस पर पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कहा, ध्वनि विनोद, तनिष्क बागची और उनकी टीम को धन्यवाद. गरबा की इस खूबसूरत प्रस्तुति के लिए मैंने वर्षों पहले लिखा था! यह बहुत सारी यादें वापस लाता है. मैंने कई वर्षों से नहीं लिखा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में मैं एक नया गरबा लिखने में कामयाब रहा, जिसे मैं नवरात्रि के दौरान साझा करूंगा.

 

कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया

इस पर कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया देते हुए गाने की तारीफ की. उन्होंने कहा, “चाहे वह खूबसूरत हों, अटलजी की कविताएं हों या नरेंद्रमोदीजी के गाने, कविताएं और कहानी कहने की बात हो, हमारे कठिन नायकों को कला की सुंदरता और कोमलता को देखना हमेशा दिल को छू लेने वाला होता है. नवरात्रि 2023 गरबा सभी कलाकारों के लिए बहुत प्रेरणादायक.

ये भी पढ़ें- इस भोजपुरी फिल्म में काम करने के लिए Amitabh Bachchan ने क्यों नहीं लिए थे पैसे? मनोज तिवारी ने किया खुलासा

इस गाने पर यूजर्स कर रहें हैं कमेंट्स

वहीं इस गाने पर यूजर्स के खूब कमेंट्स आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, इसके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह गाना वर्षों पहले नरेंद्र मोदी द्वारा लिखा गया था, जिसे अब हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ गायकों में से एक द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा, मुझे यकीन नहीं हो रहा कि ये गाना मोदी जी ने लिखा है. इतने अच्छे बोल के साथ बहुत अच्छा गाना.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital