Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सिंगर ग्रेसिल रोपमे ने रिलीज किया ईशा दास का म्यूजिक एल्बम ‘आई कैन फ्लाई’

ईशा गुवाहाटी के साउथ पॉइंट स्कूल से हाई स्कूल की छात्रा हैं, जिनका संगीत के प्रति जुनून गजब का है

isha das

सिंगर ग्रेसिल रोपमे और ईशा दास

सिंगर ग्रेसिल रोपमे ने शनिवार को शिलांग प्रेस क्लब में गुवाहाटी की कलाकार ईशा दास का संगीत एल्बम ‘आई कैन फ्लाई’ रिलीज किया. मेघालय में शूट किया गया म्यूजिक वीडियो ईशा द्वारा कंपोज किया और गाया गया है और इसके गीत भी इन्होंने ही लिखे हैं.

एल्बम जारी करते समय रोपमे ने ईशा को संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बधाई दी. उनके पिता और निर्माता किशोर कुमार दास ने ईशा के दृष्टिकोण को जीवंत करने के लिए एक प्रतिभाशाली टीम को इकट्ठा किया.

ईशा गुवाहाटी के साउथ पॉइंट स्कूल से हाई स्कूल की छात्रा हैं, जिनका संगीत के प्रति जुनून गजब का है. ईशा ने 9 साल की उम्र में कंपोजिंग और गाना शुरू किया और तब से उन्होंने खुद को अपने इस आर्ट के लिए समर्पित कर दिया.

ईशा का कहना है कि यह गाना तब कंपोज किया गया था जब वह उदास थीं. उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे श्रोताओं को खुद पर और किसी भी बाधा को दूर करने की क्षमता पर विश्वास करने का प्रोत्साहन मिलेगा. वहीं उनके पिता ने कहा कि उत्तर पूर्व के एक गर्वित मूल निवासी के रूप में ईशा उत्तर पूर्व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital