Randeep Hooda-Lin Laishram: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर फैंस को ऐसी खुशखबरी दे दी, जिससे सोशल मीडिया पर उनके फैंस खुशी से झूम उठे. दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. Randeep Hooda ने खुद ये गुड न्यूज इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर के साथ शेयर की, जिसके बाद से उन्हें बधाइयों की बाढ़ आ गई है.
रणदीप हुड्डा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी लिन के साथ एक प्यारी सी फोटो पोस्ट की, जिसमें दोनों जंगल में आग के पास बैठे एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. इस शांत और खूबसूरत माहौल में कपल की
बॉन्डिंग साफ दिख रही है. तस्वीर के साथ रणदीप ने कैप्शन में लिखा-
“प्यार और रोमांच के दो साल… अब नन्हा मेहमान आने वाला है.” कैप्शन पढ़ते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, और कमेंट सेक्शन बधाइयों से भर गया.
View this post on Instagram
मणिपुरी रीति-रिवाजों में हुई थी शादी
दोनों के रिश्ते की बात करें तो रणदीप और लिन की शादी 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इम्फाल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी. हरियाणा के रणदीप ने जब अपने शादी के लिए लिन के मणिपुरी रस्मों को अपनाया, तो ये खबर लंबे समय तक चर्चा में रही थी. दोनों की शादी के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी आयोजित किया गया था.
ये भी पढ़ें- Sidhu Moosewala की मौत के 3 साल बाद रिलीज हुआ नया गाना, यूट्यूब पर आते ही बना डाला नया रिकॉर्ड
कौन हैं Lin Laishram?
लिन लैशराम मणिपुर की मॉडल और अभिनेत्री हैं. उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘Om Shanti Om’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके अलावा वे प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘Mary Kom’ में नजर आ चुकी हैं. हाल ही में, वे ओटीटी फिल्म ‘Jaane Jaan’ (2023) में भी दिखाई दी थीं और अपनी एक्टिंग के लिए उन्हें काफी तारीफें भी मिली थीं.
Randeep Hooda का वर्कफ्रंट
बता दें कि रणदीप हुड्डा को विशेष रूप से उनके नेगेटिव और इंटेंस रोल्स के लिए जाना जाता है. उन्हें आखिरी बार सनी देओल की फिल्म ‘Jaat’ (2025) में देखा गया था. अब वे अपनी अगली इंग्लिश फिल्म ‘Matchbox’ में नजर आएंगे, जो साल 2026 में रिलीज होने वाली है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

