मनोरंजन

सुनैना रोशन के जन्मदिन पर परिवार के साथ शामिल हुए ऋतिक और सबा आजाद

Hrithik Roshan:  अभिनेत्री सबा आजाद बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और उनके परिवार के साथ उनकी बहन सुनैना रोशन के जन्मदिन में शामिल हुईं. जन्मदिन की पार्टी में ऋतिक के बेटे ऋधान और रेहान, पश्मीना रोशन, चाचा-संगीतकार राजेश रोशन, साथ ही अभिनेता के पिता राकेश रोशन भी मौजूद थे.

ऋतिक की मां पिंकी रोशन ने अपनी बेटी को  किया बर्थडे विश

ऋतिक की मां पिंकी रोशन ने अपनी बेटी को विश करने और बर्थडे सेलिब्रेशन की एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है. पिंकी ने अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा “मेरी प्यारी बेटी सुनैना को जन्मदिन मुबारक हो, तुम मेरा जीवन हो, मेरे दिल की धड़कन हो. आपकी खुशी का मतलब है आपके पूरे परिवार के लिए दुनियां, हम आपसे प्यार करते हैं। नारंगी मोमबत्तियां, पीले फूल, रंगीन केक के बारे में बस इतना ही कहना है कि हम चाहते हैं कि आपका जीवन रंगों से भरा रहे.”

इस फोटो के कैप्शन में पिंकी रोशन ने लिखा- मेरी प्यारी बेटी @roshansunaina को जन्मदिन मुबारक हो … मेरी धूप, मेरा जीवन, मेरे दिल की धड़कन आपकी खुशी का मतलब आपके परिवार के सभी के लिए दुनिया हम आपसे प्यार करते हैं. हम अपने जीवन को रंगों से भरना चाहते हैं. फोटो में ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन, बेटे रिहान और रेदान, कजिन पश्मीना, भांजी सुरानिका और अन्य सदस्य मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें-KL Rahul-Athiya Shetty: सुनील शेट्टी के फार्महाउस में सजा अथिया और केएल राहुल का मंडप, सामने आया वेडिंग वेन्यू का Video

ऋतिक और सबा को पहली बार 2022 की शुरूआत में मुंबई में एक साथ डेट पर देखा गया था. तब से, सबा ऋतिक के साथ विभिन्न कार्यक्रमों और पारिवारिक समारोहों में शामिल हुई हैं. उन्होंने दिवाली और क्रिसमस भी साथ में सेलिब्रेट किया. वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक अगली बार दीपिका पादुकोण के साथ ‘फाइटर’ में दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें-‘छतरीवाली’ पर रकुल : उन मुद्दों को उठाया जिन पर हम आमतौर पर बात नहीं करते

लाइमलाइट से दूर रहती हैं सुनैना

बता दें, सुनैना ऋतिक से बड़ी है और लाइम लाइट से दूर रहती हैं। बॉलीवुड पार्टी या ईवेंट में उन्हें कम ही देखा जाता है हालांकि ऋतिक सोशल मीडिया पर बहन के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. 51 साल की सुनैना की अब तक दो शादियां हो चुकी हैं. सुनैना की पहली शादी आशीष सोनी से हुई थी लेकिन दोनों का साल 2000 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने मोहन नादर से शादी की ये शादी भी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई और दोनों अलग हो गए.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

34 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

34 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

37 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

53 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

54 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

1 hour ago