देश

गणतंत्र दिवस को लेकर BSF ने पाक सीमा पर शुरू किया ‘ऑपरेशन अलर्ट’, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

Republic Day: देश भर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. ऐसे में आतंकी सीमा पर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम ना दे पाएं इसके लिए भारत की प्रथम रक्षा पंक्ति यानी सीमा सुरक्षा बल ने भी कमर कस ली है. इसी कड़ी में बीएसएफ (BSF) ने गुजरात में पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ऑपरेशन अलर्ट अभ्यास शुरू किया है. ये 21 जनवरी से 28 जनवरी 2023 तक 7 दिनों के लिए होगा.

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन अलर्ट अभ्यास भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सर क्रीक से गुजरात के कच्छ के रण और राजस्थान के बाड़मेर जिले तक किया जा रहा है. बीएसएफ ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्र विरोधी तत्वों के किसी भी नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए ऑपरेशन अलर्ट अभ्यास किया जा रहा है.

हरामी नाला और क्रीक के इलाकों में होती है घुसपैठ की संभावना

जानकारी के अनुसार इस अभ्यास के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के आस-पास के क्षेत्रों के साथ-साथ क्रीक और हरामी नाला में विशेष अभियान चलाए जाएंगे. इसके अतिरिक्त, अलग-अलग आपरेशनल कार्यपद्धतियों की सटीकता और वैधता की जांच के साथ-साथ इस अवधि में सीमावर्ती लोगों के साथ मेल मिलाप कार्यक्रम भी किए जाएंगे.


बीएसएफ की तरफ से कहा गया कि हरामी नाला और क्रीक के इलाकों से अक्सर घुसपैठ की संभावना बनी रहती है. ऐसे में इन इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ साथ इन क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस भी बढ़ा दिया गया है. वहीं इस दौरान सेक्टर हेड क्वार्टर के सभी अधिकारी 28 जनवरी तक बॉर्डर के नजदीक जवानों के साथ उनकी हौसला अफजाई करने के लिए तैनात रहेंगे.

ये भी पढ़ें-      UP Board Exam में नकल करने वालों पर लगेगा NSA, कक्ष निरीक्षक के खिलाफ भी होगी FIR, योगी सरकार का बड़ा फैसला

सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

सुरक्षा एजेंसियों की खुफिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (ISI) और तमाम आतंकी संगठन भारत में हमले की फिराक में है. 26 जनवरी को लेकर पंजाब समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमले का इनपुट मिला है. ISI ने इन हमलों को अंजाम देने के लिए दाऊद गैंग के सदस्यों की मदद ली है. एजेंसियों ने देश के बड़े शहरों में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है.

 

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago