Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अमिताभ बच्चन और डिप्टी CM की पत्नी की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब ऐसी होगी सिक्योरिटी

अमिताभ बच्चन और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की सुरक्षा बढ़ाई गई

मुंबई पुलिस और राज्य सरकार बॉलिवुड के तमाम बड़े सितारों की सुरक्षा बढ़ा रही हैं. इसी कड़ी में अभिनेता अमिताभ बच्चन और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को बढ़ाकर X कैटेगरी की कर दी गई है. इसके पहले बच्चन को मुंबई पुलिस की सामान्य सुरक्षा दी गई थी. बीते दिनों सलमान खान को वाई प्लस कैटेगिरी की सुरक्षा दी गई थी. बता दें कि बड़े अभिनेताओं की किसी ना किसी तरह का थ्रेट परसेप्‍शन रहता है.  इसी वजह से उनकी सुरक्षा को बढ़ाया जा रहा है.

वहीं अब महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री और राज्‍य के गृह मंत्री देवेंद्र फड़णवीस की पत्‍नी अमृता फड़णवीस की सुरक्षा को बढ़ाया  गया है. अमृता फड़णवीस को पहले से X कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी. सुरक्षा संबंधी आशंकाओं (थ्रेट परसेप्‍शन) को देखते हुए उसे बढ़ाकर कर Y+ कर दिया  गया है.

इसके साथ ही उन्‍हें ट्रैफिक क्लियरेंस व्हिकल की सुव‍िधा देने का भी फैसला लिया गया है, ताकि कहीं भी उन्हें आने-जाने की स्थिति में यातायात से जुड़ी सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया जा सके. ये फैसला महाराष्‍ट्र के गृह विभाग ने लिया है. बता दें कि  ट्रैफिक क्लियरेंस व्हिकल यात्रा के समय पायलट वाहन की तरह काम करता है.

अमृता फड़णवीस को Y+ श्रेणी की सुरक्षा मिलने के साथ ही  उनकी सुरक्षा में चौबीस घंटे 5 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.  बता दें कि अमृता फड़णवीस ट्रैफिक क्लियरेंस व्हिकल का इस्‍तेमाल शुरू नहीं किया है. हालांकि, मुंबई पुलिस की प्रोटेक्‍शन एवं सुरक्षा विभाग ने ट्रैफिक डिपार्टमेंट को जरूरी निर्देश जारी किया  हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest