Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

परिसीमन विधेयक से राज्यों में क्या बदलेगा? अमित शाह ने बताया महिलाओं के लिए सबसे बड़ा अवसर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान संशोधन विधेयक में राज्य विधानसभाओं की सीटों की अधिकतम सीमा 500 से लगभग 650 करने का प्रस्ताव है, जिससे राज्यों में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण से अब तक का सबसे बड़ा अवसर मिलेगा.

Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 132वें संविधान संशोधन विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने को देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने और शासन को जनता के और करीब लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट का यह निर्णय उत्तर प्रदेश में विधानसभा का प्रतिनिधित्व बढ़ाने में सहायक होगा और महिला आरक्षण के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा.

राजनीति पर अमित शाह के बयान

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में प्रस्तावित बदलावों और राजनीतिक अपील को लेकर ये प्रमुख बातें रखीं.

सीमा 500 से बढ़कर लगभग 650 करने का प्रस्ताव: विधेयक में संविधान के अनुच्छेद 170(1) में संशोधन कर राज्य विधानसभाओं की सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे उत्तर प्रदेश अविभाजित रहते हुए विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ा सकेगा.

महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण और क्षेत्रीय विकास: महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण से प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलने की बात कही गई है, वहीं अधिक जनप्रतिनिधियों के जरिए स्थानीय जरूरतों को सदन में रखने, क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं बनाने और सुशासन व जनभागीदारी को मजबूती मिलने का उल्लेख किया गया.

दलों से समर्थन की अपील: अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों से इस विधेयक का स्वागत और समर्थन करने की अपील की.

पीएम मोदी का संदेश

संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को आगे बढ़ाने की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने अपनी ‘नारी शक्ति’ से एक वादा किया था और वे उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने अपना पुराना वीडियो साझा करते हुए कहा कि नारी शक्ति को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है, वे लंबे समय से इस प्रयास में जुड़े रहे हैं, महिलाओं व बहनों के पत्र और सुझाव उन तक पहुंचे हैं, और महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर करने के लिए उनका हौसला बुलंद, हिम्मत अटूट और इरादा अडिग है.

ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी नागरिकता मामले में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, तुगलक रोड एसएचओ तलब

उन्होंने यह भी कहा कि विरोध करने वाली पार्टियां संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी नहीं रोक पाएंगी और इसके लिए केवल समय का इंतजार है. इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को मंजूरी दी गई थी, जिसके तहत लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में सीटें बढ़ाने और 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism