Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Oscars 2023: ऑस्कर अवॉर्ड में भारत का जलवा, ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में भारत के लिए जीता पहला ऑस्कर

डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ हाथियों और उनकी देखभाल करने वालों के बीच के अटूट बंधन पर आधारित है.

Oscars 2023

द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने जीता अवॉर्ड ( Image Source: PTI)

Edited by Nitish Pandey

Oscars 2023: तमिल भाषा के डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में भारत के लिए पहला ऑस्कर जीत लिया है. कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित ओटीटी मंच ‘नेटफ्लिक्स’ के इस डॉक्यूमेंट्री ने इस श्रेणी में ‘हॉलआउट’, ‘हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?’, ‘द मार्था मिशेल इफेक्ट’ और ‘स्ट्रेंजर एट द गेट’ को मात दी.

कार्तिकी गोंजाल्विस ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए इसे अपनी ‘‘मातृभूमि भारत’’ को समर्पित किया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज यहां हमारे और प्रकृति के बीच के पवित्र बंधन, मूल निवासी समुदाय के लोगों के सम्मान और अन्य जीवित प्राणियों के प्रति सहानुभूति और अंतत: सह-अस्तित्व की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहूंगी.’’

गोंजाल्विस ने अकादमी पुरस्कार, निर्माता गुनीत मोंगा, उनके परिवार को धन्यवाद दिया और पुरस्कार को अपनी ‘‘मातृभूमि भारत’’ को समर्पित किया. उन्होंने कहा, ‘‘अकादमी का हमारी फिल्म को सराहने, मूल निवासियों और जानवरों पर ध्यान देने के लिए शुक्रिया… ‘नेटफ्लिक्स’ का हम पर विश्वास करने… मेरी निर्माता गुनीत के साथ अपनी आदिवासी समझ को साझा करने के लिए बोमन और बेली का शुक्रिया…’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पूरी टीम के साथ-साथ मेरी मां, पिता तथा बहन … और मेरी मातृभूमि भारत का शुक्रिया…’’

ये भी पढ़ें: स्वरा-फहद की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं, इस दिन होगी पारंपरिक तरीके से शादी

डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ हाथियों और उनकी देखभाल करने वालों के बीच के अटूट बंधन पर आधारित है. निर्माण कंपनी ‘सिख्या एंटरटेनमेंट’ की मोंगा और अचिन जैन भी इसके निर्माता हैं. ऑस्कर समारोह का आयोजन सोमवार सुबह (भारतीय समयानुसार) हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital