होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Isha Ambani Baby Photos: देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे दौलतमंद शख्सियतों में शुमार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) अपने जुड़वां बच्चों के साथ शनिवार को भारत आ गई हैं. इस मौके पर ईशा के प्यारे बच्चों के स्वागत के लिए अंबानी परिवार ने तैयारियां पूरी कर ली थीं. अपने बच्चों कृष्णा और आदिया के साथ वो पहली बार भारत में सार्वजनिक तौर पर देखी गईं. एयरपोर्ट पर ईशा के बच्चों की एक झलक पाने के लिए सभी लोग उत्सुक दिखाई दिए.
ईशा को एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए उनकी मां नीता अंबानी, उनके भाई आकाश अंबानी और अनंत अंबानी भी अंबानी परिवार के कई सदस्यों के साथ पहुंचते दिखे. इस दौरान एक बच्चा नीता और दूसरा ईशा अंबानी के बाहों में था.
आपको बता दें कि ईशा अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) की डायरेक्टर हैं और इन्होंने 19 नवंबर को अपने ट्विंस बेटे और एक बेटी को जन्म दिया था. दोनों बच्चों का जन्म अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हुआ.
इसके एक महीने से ज्यादा समय के बाद यानी 24 दिसंबर को उन्होंने देश की धरती पर कदम रखा. अंबानी परिवार और पीरामल फैमिली के कई बड़े सदस्य अपने नन्हें मेहमानों की आगवानी में पहुंचे हुए थे. ढोल-नगाड़ों के साथ प्यारे बच्चों का स्वागत किया गया है. इस दौरान नीता अंबानी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था. नाती-पोते को देखने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी. सामने आई तस्वीरों में वह अपने नाती को दुलारती नजर आ रही हैं. वहीं, मुकेश अंबानी भी बेहद खुश नजर आए.
ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल के साथ शादी की है. उनकी शादी देश की सबसे महंगी शादियों की लिस्ट में शामिल है जिसमें देश, बॉलीवुड और दुनियाभर की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं. मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने अपने बच्चों को लॉस एंजेलेस में जन्म दिया था, जिसके बाद वो अब पहली बार मुंबई आई हैं. अब दोनों एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता हैं.
भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…
Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…
झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…
बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…
Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…