होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (फोटो ट्विटर)
Tunisha Sharma: अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने शनिवार (24 दिसंबर) को टीवी सीरियल (TV Serial) के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. एक्ट्रेस के सुसाइड करने की जानकारी मिलते ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आई है. वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वालिव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कैलाश बर्वे ने बताया कि उन्हें तुनिशा शर्मा के सुसाइड करने की जानकारी मिली है और इसके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है.
तुनिशा शर्मा सोनी सब टीवी के सीरियल ‘अलीबाबा : दास्तान ए काबुल’ की प्रमुख एक्ट्रेस थी. जब उनकी सुसाइड करने की खबर सामने आई तो सभी हैरान रह गए. तुनिशा की उम्र महज 20 साल थी और वो सेट पर काफी खुश रहती थीं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी खबरें मिल रही हैं कि वो प्रेगनेंट थीं. उनके बॉयफ्रेंड ने उनसे शादी करने से इंकार कर दिया था. इस हताशा में उन्होंने आत्महत्या कर ली. हालांकि, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं है.
बता दें कि एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने अपने करियर की बालकलाकार के तौर पर ही शुरुआत की थी. भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप से तुनिशा ने अपना टीवी पर डेब्यू किया था. तुनिशा इतनी छोटी सी उम्र में ही काफी ऊंचाई पर पहुंच चुकी थीं. एक्ट्रेस ने कई फिल्मों भी काम कर चुकी थी. उनको दबंग 3 में भी काम करने का मौका मिला था.
अली बाबा-दास्तान ए काबुल के अलावा कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुकी थीं. एक्ट्रेस गब्बर पूंछवाला, भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप, चक्रवर्ती अशोक सम्राट और इस्क सुभानअल्लाह जैसे शो में किया तो उन्हे कई बड़ी फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला. तुनिशा को कहानी 2, दुर्गा रानी सिंह, फितूर और बार-बार देखो जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया. इसके अलावा फिल्मों में उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…