Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

महाठग की चिट्ठियों से परेशान हैं Jacqueline Fernandez, सुकेश चंद्रशेखर बोला- लीगल तरीके से भेज रहा प्यार

Jacqueline Fernandez: दिल्ली की जेल से करोड़ों की ठगी को अंजाम देने वाले महाठग सुकेश चंद्रशेखर एक और ‘स्कैंडल’ सामने आया है. इस केस में जैकलीन फर्नांडिस गवाह हैं.

Sukesh Chandrashekhar Case

Sukesh Chandrashekhar Case

Jacqueline Fernandez: दिल्ली की जेल से करोड़ों की ठगी को अंजाम देने वाले महाठग सुकेश चंद्रशेखर एक और ‘स्कैंडल’ सामने आया है. इस केस में जैकलीन फर्नांडिस गवाह हैं. एक्ट्रेस ने एक याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने सुकेश के पत्रों का जिक्र किया है. ठग ने इसके खिलाफ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में एक आवदेन दिया है, जिसमें कहा है कि जैकलीन ने अपनी याचिका में कई तथ्य छुपा लिए हैं.

जैकलीन के आरोपों पर सुकेश ने दिया करारा जवाब

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडेज के आरोपों पर करारा जवाब दिया है. सुकेश ने कहा है कि उसने जेल के अंदर से कोई भी व्हाट्सऐप मैसेज या वॉयस नोट जैकलीन को नहीं भेजा है. सुकेश ने जैकलीन को लेकर लिखी एक चिट्ठी में कहा है कि उसने अपने प्यार और इमोशन्स को लीगल तरीके से जैकलीन तक पहुंचाया है. जैकलीन ने सुकेश पर जेल के अंदर बैठकर लगातार व्हाट्सऐप और वॉयस मैसेज भेजने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था.

दरअसल, जैकलीन हाल ही में कुछ चैट्स के स्क्रीनशॉट का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची थीं. उन्होंने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से कहा कि सुकेश जेल के अंदर से व्हाट्सऐप मैसेज और वॉयस मैसेज के जरिए उन्हें प्रताड़ित कर रहा है. उन्होंने मंडोली जेल से भी गुजारिश की थी कि वे सुकेश को ऐसा करने से रोकें. इसके अलावा दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में भी जैकलीन ने इस संबंध में याचिका दायर कर सुकेश को मैसेज और चिट्ठी जारी करने से रोकने के लिए की गुजारिश की थी.

जैकलीन की चिट्ठी पर सुकेश ने दिया ये जवाब

सुकेश ने पहली बार जैकलीन को चिट्ठी नहीं लिखी है, बल्कि वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुका है. जब जैकलीन ने अदालत में सुकेश की चिट्ठी को डराने और प्रताड़ित करने वाला बताकर याचिका दायर की, तो सुकेश ने उन्हें चुनौती भी दी. महाठग ने दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में एक आवेदन दायर किया. इसमें उसने कहा कि जैकलीन की याचिका में 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले के संबंध में कई तथ्य छिपाए गए हैं. बता दें कि सुकेश 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital