Bharat Express DD Free Dish

‘जना नायकन’ लीक विवाद: तमिलनाडु साइबर पुलिस ने की 6 गिरफ्तारियां, 300 लिंक हटाए

Jana Nayakan leak: थलपति विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ रिलीज से पहले लीक होने पर तमिलनाडु साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. छह लोगों को गिरफ्तार किया गया.

Jana Nayakan leak: थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जना नायकन’ रिलीज से पहले ही लीक हो गई, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. यह फिल्म राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है और विजय के राजनीति में कदम रखने से पहले की आखिरी मूवी मानी जा रही है.

साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

लीक और पाइरेसी की बढ़ती घटनाओं पर सवाल उठने के बाद तमिलनाडु साइबर पुलिस ने तुरंत कदम उठाए. पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और 300 से ज्यादा अवैध लिंक हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

शिकायत से खुला बड़ा नेटवर्क

केवीएन प्रोडक्शंस के प्रोडक्शन कंट्रोलर आर. उदयकुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि अप्रकाशित फुटेज को गैरकानूनी तरीके से हासिल कर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर डाल दिया गया. जांच में सामने आया कि यह कोई साधारण लीक नहीं बल्कि एक संगठित पाइरेसी नेटवर्क है, जिसमें 21 लोगों के नाम जुड़े हुए हैं.

फिल्म का शुरुआती सीन वायरल

फिल्म के शुरुआती हिस्से में विजय बच्चों के साथ खेलते नजर आते हैं. यही सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पूजा हेगड़े इस फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं.

सुपरस्टार्स ने जताई नाराजगी

कमल हासन, रजनीकांत, चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा और अल्लू अर्जुन जैसे बड़े सितारों ने इस घटना को शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि पाइरेसी से फिल्म इंडस्ट्री को भारी नुकसान होता है और यह मेहनत करने वाले कलाकारों के साथ अन्याय है.

पहले भी बड़े प्रोजेक्ट्स बने निशाना

इससे पहले ‘आरआरआर’, ‘पुष्पा-2’ और ‘बाहुबली-2’ जैसी फिल्मों को भी पाइरेसी का सामना करना पड़ा था. उस समय भी मेकर्स ने दर्शकों से अपील की थी कि वे नकली लिंक से फिल्में न देखें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read