YouTube Free Blockbuster Movie: चिलचिलाती गर्मी के इस मौसम में अगर आप बिना कोई सब्सक्रिप्शन चार्ज दिए घर बैठे एक धमाकेदार एक्शन-रोमांटिक्स फिल्म देखना चाहते हैं, तो यूट्यूब पर एक अनोखा रिकॉर्ड बन चुका है. बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरने वाली साउथ की एक फिल्म आज यूट्यूब पर 1 बिलियन से ज्यादा बार देखी जा चुकी है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में (1 Billion Views Movie YouTube).
साउथ सुपरस्टार बेलमकोंडा साई श्रीनिवास और रकुल प्रीत सिंह की 2017 में आई फिल्म ‘जय जानकी नायक’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. 30 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को थिएटर्स में अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन यूट्यूब पर ‘पेन मूवीज’ पर रिलीज होने के बाद इसे 100 करोड़ (1 बिलियन) से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब रहने के बावजूद यह फिल्म यूट्यूब पर फ्री में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो चुकी है.
100 करोड़ व्यूज बटोर इतिहास रचा (Bellamkonda Sreenivas Movies)
आजकल नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए जेब ढीली करनी पड़ती है, लेकिन फ्री एंटरटेनमेंट के लिए यूट्यूब बेस्ट ऑप्शन है. यूट्यूब के ‘पेन मूवीज’ चैनल पर 7 साल पहले अपलोड हुई साउथ की हिंदी डब फिल्म ‘जय जानकी नायक खूंखार’ ने 100 करोड़ (1 बिलियन) से ज्यादा व्यूज बटोर कर इतिहास रच दिया है.
फिल्म 2017 में थिएटर्स में रिलीज (Rakul Preet Singh South Movie)
यह कहानी गगन (बेलमकोंडा साई श्रीनिवास) और स्वीटी (रकुल प्रीत सिंह) की है. लड़की के पिता की नामंजूरी के कारण दोनों अलग हो जाते हैं, लेकिन बाद में गगन अनजाने में स्वीटी के परिवार को बड़ी मुसीबत से बचाकर उसकी रक्षा का प्रण लेता है. बोयापति श्रीनु द्वारा निर्देशित यह एक्शन-रोमांस फिल्म 2017 में थिएटर्स में रिलीज हुई थी.
30 करोड़ के बजट में बनी फ्लॉप साबित हुई (YouTube Free Blockbuster Movie)
दिलचस्प बात यह है कि करीब 30 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 36.85 करोड़ ही कमा सकी और फ्लॉप साबित हुई. आईएमडीबी पर भी इसे महज 5.2 रेटिंग मिली. हालांकि, लीड एक्टर बेलमकोंडा श्रीनिवास की फिल्में भले ही थिएटर्स में न चली हों, लेकिन हिंदी दर्शकों के बीच यूट्यूब पर उनका जबरदस्त क्रेज है. हाल ही में काव्या रेड्डी से हुई उनकी शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं.
यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 17 हजार की सैलरी वाले लवकुश मिश्रा की पोल खुली- 1 करोड़ का घर बनवाने के लिए रकम कहां से आई
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


