होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी (फोटो)
Sidharth Kiara Wedding: फिल्म ‘शेरशाह’ में अपनी केमिस्ट्री से देशभर के फैंस का दिल खुश करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज आखिरकार एक हो जाएंगे. कपल जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. सभी को दोनों की पहली तस्वीरों का इंतजार है. बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा को फिल्म शेरशाह के दौरान प्यार हुआ था. ये रिश्ता समय के साथ और पक्का हुआ और अब दोनों जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी कर रहे हैं. ये आलीशान महल कपल की शाही शादी के लिए परफेक्ट है.
इस पैलेस के एक कमरे में एक रात बिताने के लिए डेढ़ लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं. कियारा और सिद्धार्थ ने पैलेस के 84 कमरों को बुक करवाया है. आलीशान महल में रहने के साथ मेहमानों को और भी आराम देने की तैयारी है.पैलेस के आरामदायक और लग्जूरियस रूम्स में समय बिताने के साथ-साथ मेहमानों को स्पा की फैसिलिटी भी दी जाने वाली है. कपल की शादी में मस्ती-मजा करने के साथ-साथ मेहमान रिलैक्स भी कर पाएंगे. इसके अलावा मेहमानों को डेजर्ट सफारी पर जाने के लिए भी मिलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की संगीत सेरेमनी सूर्यगढ़ पैलेस में शानदार अंदाज में की गई थी. महल को दुल्हन की तरह सजाया गया है.
खाने के मेन्यू के बारे में बात करें तो कपल अपनी शादी में ट्रेडिशनल राजस्थान पकवान जैसे दाल बाटी चूरमा मेहमानों को परोसने वाला है. इसके अलावा पंजाबी, चाइनीज, थाई और कोरियन खाना भी चखने को मेहमानों को मिलेगा. सिद्धार्थ और कियारा के वेडिंग गेस्ट की लिस्ट लंबी भले ही नहीं है, लेकिन उनकी वेडिंग लोकेशन रॉयल जरूर है. इस शादी में अंबानी परिवार के सदस्य ईशा अंबानी और आनंद पिरामल शामिल होने वाले हैं. इसके अलावा शाहिद कपूर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और करण जौहर भी शादी का हिस्सा बनने पहुंचे हैं.
दुल्हन कियारा आडवाणी के हाथों में सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम की मेहंदी रचाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री की फेवरेट मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नागड़ा जैसलमेर पहुंची हैं. रॉयल शादी करने के बाद सिद्धार्थ और कियारा हनीमून पर नहीं जाएंगे. चर्चा है कि दोनों को अपने परिवारों की तरफ से शादी की रस्मों को पूरा करना होगा. इसके बाद दोनों अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स को पूरा करेंगे. काम खत्म होने के बाद ही सिड और कियारा हनीमून पर निकल पाएंगे.
पहले कहा जा रहा था कि कियारा और सिद्धार्थ अपनी शादी का रिसेप्शन 12 फरवरी को मुंबई में देने वाले हैं. हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल का रिसेप्शन शादी के बाद 7 फरवरी को ही होगा.
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…