मनोरंजन

Kailash Kher: कर्नाटक में कॉन्सर्ट के दौरान कैलाश खेर पर हमला, कन्नड़ गाना की मांग कर रहे लड़कों ने फेंकी बोतल

Kailash Kher:  तीन दिन के हम्पी महोत्सव का आयोजन किया गया. उत्सव रविवार को 29 जनवरी तक चला. इस महोत्सव में कई जाने-माने सिंगर्स ने अपनी गायकी से समा बांधा. महोत्सव में मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने भी अपने गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर किया. लेकिन जिस समय कैलाश खेर स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, उस दौरान 2 लड़कों ने स्टेज पर कैलाश खेर पर बोतल फेंक कर मारी.

कैलाश खेर पर दो लड़कों ने फेंकी बोतल

जानकारी के मुताबिक, कैलाश खेर हम्पी उत्सव में अपनी गायकी का जादू बिखेर रहे थे. लेकिन दो लड़के कन्नड़ गाने की मांग करने लगे. गाने की मांग करते हुए उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म कर रहे कैलाश खेर पर पानी की बोतल फेंक दी. ये हादसा रविवार को हुआ. बोतल फेंकने के आरोप में दोनों आरोपियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया.

ये भी पढ़ें-Shah Rukh Khan: पठान की सफलता के बाद ‘मन्नत’ पर उमड़ी फैंस की भीड़, बालकनी में चढ़ किंग खान ने किया डांस

तीन दिन का हम्पी उत्सव 27 जनवरी को शुरू हुआ था और 29 जनवरी तक चला. शुक्रवार शाम को प्रमुख बसवराज बोम्मई द्वारा उत्सव का उद्घाटन किया गया था.

कई बॉलीवुड और कन्नड़ सिंगर्स ने इवेंट में परफॉर्म किया. इसमें वर्ल्ड हेरिटेज साइट की महिमा दिखाने के लिए एक साउंड और लाइट शो भी शामिल था. इवेंट में कन्नड़ प्लेबेक सिंगर अर्जुन, विजय प्रकाश, रघु दीक्षित और अनन्या भात ने परफॉर्म किया. वहीं, बॉलीवुड से अरमान मलिक और कैलाश खेर शामिल हुए.

ये भी पढ़ें-Pathaan Box Office Collection: सिर चढ़कर बोला ‘पठान’ का जादू, ओपनिंग वीकेंड में फिल्म की जबरदस्त कमाई, 5वें दिन बटोरे इतने करोड़

शानदार सिंगर हैं कैलाश खेर

कैलाश खेर की बात करें तो वो बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड सिंगर्स में से एक हैं. कैलाश खेर ने कई शानदार गाने गाए हैं. सिंगर का गाना ‘अल्लाह के बंदे हंस दे…’ तो रूह को छू लेता है. उनके गानों में वो दर्द और एहसास होता है, जो सीधा दिल पर लगता है. कैलाश खेर का कौन सा गाना आपका फेवरेट है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

1 second ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

25 minutes ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

47 minutes ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

2 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

2 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

2 hours ago