खेल

U-19 WC: चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया ने लगाए ठुमके, ‘काला चश्मा’ गाने पर किया डांस, ICC ने शेयर किया VIDEO

U19 WC Team India: भारतीय युवा टीम ने एक नया इतिहास रच दिया है. शेफाली वर्मा (Shafali Verma) की अगुवाई में यंग टीम इंडिया ने पहले बार खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप  पर अपना कब्जा जमाया. शेफाली वर्मा ने इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज कराया. ऐतिहासिक जीत के बाद, भारत अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की युवा सितारों ने वायरल ‘काला चश्मा’ ट्रेंड को फिर से बनाकर अपनी जीत का जश्न मनाया. ICC के इंस्टाग्राम हैंडल ने रविवार, 29 जनवरी को भारत की जीत के बाद एक मजेदार रील शेय की. जिसमें शैफाली वर्मा की अगुवाई वाली टीम के कई युवाओं ने ‘काला चश्मा’ की धुन पर जबरदस्त डांस किया.

देखें ICC का वीडियो

इस जीत के बाद महिला भारतीय टीम का एक अलग अंदाज़ दिखाई दिया. जीत के बाद टीम की खिलाड़ी ‘काला चश्मा’ सॉन्ग पर डांस करती हुई दिखाई दीं. इसका वीडियो आईसीसी द्वारा सोशल मीडिया शेयर किया गया.  शैफाली वर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने नया इतिहास रच दिया है. रविवार को खेले गए ICC U-19 महिला T20 विश्व कप फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. ये जीत भारत के लिए बेहद खास है क्योंकि इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कभी भी किसी भी स्तर पर विश्व कप नहीं जीता था. बात अगर फाइनल मुकाबले की करे तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में टीम इंडिया ने मात्र तीन विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें: Archana Devi: तंगहाली में गुजरा बचपन… अब बनी भारत की शान, इंडिया की जीत में चमकी यूपी के उन्नाव की बेटी

 

T20 वर्ल्ड चैंपियन बनकर रचा इतिहास

महिला क्रिकेट में सीनियर स्तर पर तीन बार भारत को वर्ल्ड कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार भारत की युवा टीम ने पहली कोशिश में ही ट्रॉफी अपने नाम की. यह जीत भारत के लिए बेहद खास है और महिला क्रिकेट को देश में एक नई पहचान दिलाएगी.

फाइनल मैच भारतीय गेंदबाजों के नाम

बात अगर इस मुकाबले की करे तो यह कहना गलत नहीं होगा की जीत की नींव भारतीय गेंदबाजों ने रखी. कप्तान शेफाली वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. इस मैच में भारत की शुरुआत शानदार रही. पहले ओवर की चौथी ही गेंद पर ही टीम इंडिया को बड़ा विकेट मिला. यहां से विकेटों को सिलसिला शुरू हो गया. भारत की ओर से प्रभावशाली गेंदबाजी प्रदर्शन और शानदार फिल्डिंग के कारण भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मैच में कहीं भी टिकने नहीं दिया. जवाब में इंग्लिश बल्लेबाजों ने घूटने टेके और मात्र 68 रन पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई. अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा और टिटास साधू ने 2-2 विकेट लिए हैं। एक-एक विकेट मन्नत कश्यप, सोनम यादव और शेफाली वर्मा को मिला. जवाब में 14 ओवर में 3 विकेट पर भारत ने टारगेट हासिल कर लिया. सौम्या तिवारी ने विनिंग शॉट लगाया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago