Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

काजोल ने शेयर कीं अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी के बच्चे के साथ प्यारी तस्वीरें, लिखा- आज मन किया…

काजोल ने दुर्गा पूजा 2024 के दौरान इशिता दत्ता के बेटे वायु के साथ खेलते हुए प्यारी तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने लिखा, “आज मन किया एक हैप्पी बेबी तस्वीर शेयर करूं.”​

Kajol

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी के बच्चे के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. काजोल ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों को शेयर किया है, जिन्हें फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. तस्वीरों में काजोल एक नन्हे बच्चे के साथ खेलती दिख रही हैं, जहां दोनों के चेहरे पर मुस्कान बिखरी हुई है. दोनों एक-दूसरे के साथ खूब खुश नजर आ रहे हैं.

आखिर यह बच्चा है कौन? यह बच्चा एक्ट्रेस इशिता दत्ता का है, जिन्होंने ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ में अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाया था. ये तस्वीरें 2024 की दुर्गा पूजा के दौरान की हैं.

इशिता दत्ता, तनुश्री दत्ता की बहन हैं और उन्होंने ‘ब्लैंक’, ‘सेट्टर्स’ और ‘फिरंगी’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने नवंबर 2017 में एक्टर वत्सल सेठ से शादी की थी और जुलाई 2023 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया. काजोल ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में तीन तस्वीरों के साथ लिखा, “आज मन किया एक हैप्पी बेबी तस्वीर शेयर करूं.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

हॉरर फिल्म ‘मां’ में नजर आएंगी काजोल

काजोल की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने मजेदार अंदाज में कमेंट किया, “क्या मैं अपनी वाली भेज दूं?” इस पर काजोल ने हंसते हुए इमोजी के साथ जवाब दिया, “हां, जरूर.” इशिता दत्ता के पति वत्सल सेठ ने भी तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी और लिखा, “वायु अपनी फेवरेट शख्सियत के साथ.”

काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार ‘दो पत्ती’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर विद्या ज्योति का किरदार निभाया था. इस फिल्म में शहीर शेख और कृति सेनन भी लीड रोल में थे.

आने वाले समय में काजोल हॉरर फिल्म ‘मां’ में दिखेंगी, जो 27 जून को रिलीज होगी. इसके अलावा, वह कायोज ईरानी की ‘सरजमीन’ और चरण तेज उप्पलपति की ‘महाराग्नि- क्वीन ऑफ क्वींस’ में भी नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला पर भारत के समर्थन में आएं ये पाकिस्तानी एक्टर्स, बोली ऐसी बातें…जो बना चर्चा का विषय

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital