Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Kantara Chapter 1 Trailer: Hrithik Roshan ने लॉन्च किया ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ का धमाकेदार ट्रेलर, देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

Kantara Chapter 1 Trailer: कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म के हिंदी ट्रेलर को ऋतिक रोशन ने लॉन्च किया है. आइए जानते हैं कैसा है ट्रेलर.

Kantara Chapter 1 Trailer

Kantara Chapter 1 Trailer: ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ से धमाल मचाने के बाद ऋषभ शेट्टी ‘कांतारा चैप्टर 1’ लेकर आ रहे हैं. ये कांतारा का प्रीक्वल है. फिल्म का ट्रेलर आज यानी 22 सितंबर को रिलीज हो गया है. ऋषभ शेट्टी ने इस बार भी धमाल मचा दिया है. फिल्म का हिंदी ट्रेलर ऋतिक रोशन ने लॉन्च किया है. वहीं मलयालम ट्रेलर पृथ्वीराज सुकुमारन ने, तेलुगू ट्रेलर प्रभास ने, तमिल ट्रेलर शिवकार्तिकेयन ने रिलीज किया है.

कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर रिलीज

ऋषभ शेट्टी की कंतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर कमाल है. फिल्म में ऋषभ शेट्टी और गुलशन देवैया के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलता है. गुलशन इस बार विलेन के किरदार में नजर आए हैं, वो फिल्म में राजा बने हुए हैं. फिल्म में इस बार राजा और प्रजा के बीच के युद्ध को दिखाया जाएगा. ट्रेलर में दंत कथाओं और लोक कथाओं का जिक्र है, जो फिल्म का मूल भी है. ट्रेलर देखकर ये साफ पता चलता है कि फिल्म में जबरदस्त VFX और विजुअल्स देखने को मिलेंगे। क्योंकि ट्रेलर में ही कुछ सीन ऐसे हैं, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़ें हो जाएंगे. ऋषभ शेट्टी भी ट्रेलर में एक्शन अवतार में खतरनाक लग रहे हैं.

कांतारा चैप्टर 1 से जुड़े ऋतिक रोशन

हाल ही में होम्बले फिल्म प्रोडक्शन में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि ‘कांतारा चैप्टर-1’ का हिंदी ट्रेलर कोई और नहीं, बल्कि कृष 4 एक्टर ऋतिक रोशन ने किया हैं. हाथ में नगाड़ा पकड़े ‘शिवा’ के ढोल पर ऋतिक रोशन की फोटो लगी हुई है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जब एक प्रकृति की शक्ति सुपरस्टार की आग से मिलती है. कांतारा का हिंदी ट्रेलर शानदार अभिनेता ऋतिक रोशन कई लीजेंड्स, कई भाषाओं में लॉन्च करेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan ने देश में लागू हुए नए GST 2.0 का मनाया जश्न, आइसक्रीम खाते हुए शेयर की तस्वीर

सोशल मीडिया पर फैंस ने दिया ऐसा रिस्पॉन्स

फैंस को कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर बहुत पसंद आया है. सोशल मीडिया पर इसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. एक यूजर ने लिखा-दैव लौट आए…ऋषभ शेट्टी की ताकत देखने का वक्त है. वहीं एक ने लिखा- 2 अक्टूबर को इतिहास रचा जाएगा. एक यूजर ने लिखा- ये फिल्म इंडियन सिनेमा को ग्लोबल स्टेज पर पहचान दिलाएगी. इतिहास रचने जा रहा है. किसी ने कहा कि फिल्म 2000 करोड़ कमाए तो किसी ने फिल्म की तुलना बाहुबली 2 से की.

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

कांतारा चैप्टर 1 को ऋषभ शेट्टी ने ही डायरेक्ट किया है. फिल्म को 2 अक्तूबर 2025 को रिलीज किया जाएगा. फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा जयराम, रुक्मिणी वसंत,गुलशन देवैया जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म को इस बार बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म का बजट 125 करोड़ रुपये है. इससे पहले कांतारा सिर्फ 16 करोड़ के बजट में बनी थी. फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी. लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. अब देखना होगा कि जो कमाल कांतारा ने छोटे बजट में कर दिखाया था, अब वैसा ही कमाल कांतारा चैप्टर 1 कर पाएगी या नहीं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital