Kartik Aaryan: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन हमेशा अपने मस्तमौला अंदाज से फैंस का दिल जीतते हैं. इस बार उन्होंने देश में लागू हुए जीएसटी 2.0 का स्वागत भी बेहद खास तरीके से किया.
बहन संग सेलिब्रेशन
कार्तिक ने अपनी बहन कृतिका तिवारी के साथ आइसक्रीम खाते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की. फोटो में दोनों हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा ‘जीएसटी 2.0 का सेलिब्रेशन तो बनता है मित्रों.’ यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. फैंस कार्तिक की सादगी और अनोखे अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं.
View this post on Instagram
प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा
21 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि देश में सोमवार से जीएसटी 2.0 लागू होगा. उन्होंने इसे भारत की अर्थव्यवस्था का नया अध्याय बताया और इसे ‘जीएसटी बचत उत्सव’ नाम दिया. पीएम मोदी ने कहा कि इस नई व्यवस्था से गरीबों, मध्यवर्गीय परिवारों, छोटे व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं को सीधा फायदा मिलेगा. उनकी मानें तो यह बदलाव लोगों की बचत बढ़ाएगा और त्योहारों के मौसम में उनकी खुशियां दोगुनी कर देगा.
ये भी पढ़ें: गायक जुबिन की कैसे हुई मौत? वजह आई सामने, खुद सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने किया खुलासा
टैक्स व्यवस्था में बड़ा सुधार
प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि 2017 से पहले टैक्स स्ट्रक्चर बेहद जटिल था. एक्साइज और वैट जैसे कई टैक्स एक ही प्रोडक्ट पर अलग-अलग स्तरों पर लगते थे. 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद ‘एक देश, एक टैक्स’ का सपना पूरा हुआ. अब जीएसटी 2.0 के जरिए भारत एक नई आर्थिक दिशा की ओर बढ़ रहा है.
कार्तिक का वर्कफ्रंट
आर्थिक सुधार की इस बड़ी खबर के बीच कार्तिक अपने करियर में भी नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं. वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





