Categories: मनोरंजन

केवल 2 घंटे सोते थे सुशांत सिंह राजपूत… जानकर हैरान रह गई थीं Kiara Advani

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary:  बॉलीवुड के एक्टर्स सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी है. हालांकि वे साल 2020 में अपने घर पर मृत पाए गए थे. दिवंगत एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी पर चलिए एक्टर्स से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से जानते हैं.

सुशांत सिंह  Insomnia के शिकार थे

क्या आप जानते हैं दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सिर्फ दो घंटे सोते थे? उनकी एमएस धोनी द स्टोरी अनटोल्ड की को एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने एक बार एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया था कि सुशांत इनसोमिन्या (Insomnia) के शिकार थे. कियारा ने ये भी कहा था कि ये उन्हें काफी ‘अजीब’ लगा था क्योंकि सुशांत को सेट पर कभी थके हुए नहीं देखा गया था.

ये भी पढ़ें-Mission Majnu: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मिशन मजनू नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज, रॉ एजेंट के किरदार में आए नजर

केवल दो घंटे सोते थे सुशांत

दरअसल एमएस धोनी में सुशांत की ऑन-स्क्रीन पत्नी का रोल प्ले करने वाली कियारा आडवाणी एक बार यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया उर्फ ​​बीरबाइसेप्स के चैनल पर नजर आई थीं. इस दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि कैसे सुशांत ने उन्हें बताया था कि ह्यूमन बॉडी को केवल दो घंटे की नींद की जरूरत होती है. उसी थ्योरी का पालन करते हुए, उन्होंने कहा था कि सुशांत हमेशा काम में एक्टिव रहते थे और इसे ‘फेसिनेटिंग’ कहते थे.

एक्ट्रेस ने कहा था, “वह थोड़ा अनिद्रा के शिकार थे. उन्होंने कहा था कि मानव शरीर को केवल दो घंटे की जरूरत होती है तब भी जब आप आठ घंटे या सात घंटे सोते हैं. उसमें से, केवल दो घंटे का एक्चुअल टाइम होता है जब आपका माइंज वास्तव में सो रहा होता है, बाकी समय आप बेहोश या सो सकते हैं, लेकिन आपका माइंड एक्टिव रहता है.”

ये भी पढ़ें-Akshay Kumar और Emraan Hashmi ने ‘ऐश्वर्या राय बच्चन’ के साथ ली ‘सेल्फी’, वायरल फोटो पर आए ऐसे रिएक्शंस

सुशांत सिंह राजपूत 2020 में अपने घर पर मिले थे मृत

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने बांद्रा के घर पर मृत पाए गए थे. उनकी मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा की जा रही है. हालांकि एजेंसी ने पहले हत्या की संभावनाओं से इनकार किया था, लेकिन अभी तक क्लोजर रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago