होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अथिया शेट्टी, केएल राहुल (फोटो)
Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों आज सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामने वाले हैं. शादी से पहले अथिया शेट्टी और केएल राहुल का संगीत का फंक्शन हुआ जिसकी पहली झलक सामने आई है.
रविवार को अथिया शेट्टी और केएल राहुल का संगीत का फंक्शन हुआ. रिपोर्ट्स की मानें तो शादी में कपल ने नो फोन पॉलिसी रखी है. किसी भी गेस्ट को फोन ले जाने की परमीशन नहीं है. लेकिन फिर भी वेडिंग वेन्यू से कपल के संगीत सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सुनील शेट्टी का खंडाला वाला बंगला लाइटों से सजा हुआ दिखाई दे रहा है. अथिया और केएल राहुल के वेडिंग वेन्यू पर मेहमानों की चहल-पहल साफ देखी जा सकती है. सभी लोग ट्रेडिशनल आउटफिट में तैयार हैं.
वीडियो कपल के संगीत सेरेमनी का बताया जा रहा है. वीडियो में मेहमान डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. सभा लोग जश्न में डूबे देखे जा सकते हैं. अथिया और केएल राहुल की शादी भले ही इंटीमेट तरीके से हो रही है, लेकिन उनकी शादी की रौनक और धमाल देखने लायक है.
अर्जुन कपूर भी हुए शामिल अथिया और केएल राहुल की शादी में शामिल होने के लिए सभी मेहमान वेडिंग वेन्यू पहुंच चुके हैं. सोशल मीडिया पर मेहमानों की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं. कपल के संगीत में फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा के अलावा पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल भी पहुंचे. अर्जुन कपूर को भी फंक्शन में स्पॉट किया गया.
रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया और केएल राहुल आज शाम 4 बजे अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधेंगे. रस्में पूरी करने के बाद कपल शाम 6:30 बजे पैपराजी से मिलेगा. शादी में करीब 100 लोग शामिल होंगे.
-ये भी पढें-अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने शुरू की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है. रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. फिर धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. अथिया और केएल राहुल ने अपने रिलेशनशिप को छिपाकर रखा था. लेकिन सुनील शेट्टी के बेटे अहान की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ की स्क्रीनिंग पर अथिया और केएल राहुल ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया. अब दोनों हमेशा के लिए हमसफर बनने जा रहे हैं.
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…