मनोरंजन

KL Rahul-Athiya Shetty: सुनील शेट्टी के फार्महाउस में सजा अथिया और केएल राहुल का मंडप, सामने आया वेडिंग वेन्यू का Video

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding:  बी टाउन की गलियों में एक बार फिर शहनाइयां बजने के लिए तैयार हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्री (Athiya Shetty) और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) की शादी की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. कपल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाला है. इसे लेकर तैयारियां भी जोरों पर हैं. कहा जा रहा है कि आथिया और केएल राहुल, सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) के खंडाला वाले फार्महाउस पर सात फैरे लेने वाले हैं. अब इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल इस वीडियो में अथिया और केएल राहुल का ग्रैंड मंडप सजता हुआ नजर आ रहा है. आपको बता दें कि सुनील शेट्टी का ये फार्महाउस बेहद लैविश है. एक्टर अक्सर इससे जुड़े वीडियोज अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करते रहते हैं. अब इस लैविश फार्महाउस में सात फैरे लेकर आथिया और केएल राहुल हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने वाले हैं.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कपल के खास दिन के लिए पीले और सफेद कपड़े से मंडप तैयार किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आथिया शेट्टी और केएल राहुल कल यानी 23 जनवरी को खंडाला स्थित फार्महाउस में सात फेरे लेंगे. वेडिंग फंक्शंस तीन दिनों तक चलेंगे. शादी में सिर्फ 200 लोग ही शामिल होंगे जिसमें अथिया की तरफ से 100 मेहमान और केएल राहुल की तरफ से 100 मेहमान शामिल होंगे. इसके अलावा शादी में किसी को भी फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

ये भी पढें-प्रियंका चोपड़ा ने कहा, पति निक जोनस उनकी असुरक्षा से उबरने में मदद करते हैं

बताया जा रहा है कि कपल शादी को अपने परिवार और करीबी तक ही रखना चहते हैं. Zoom Digital की रिपोट के अनुसार, शादी के बाद एक बहुत बड़ा रिसेप्शन रखा जाएगा. ये भी खबर आई है कि केएल राहुल के IPL मैच के बाद अपने दोस्तों के लिए एक बड़ी पार्टी रखेंगे. हालांकि, इन तमाम खबरों को लेकर अभी एक्ट्रेस या क्रिकेटर की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है. साथ ही दोनों के परिवार वालों ने भी शादी की खबरों को लेकर पूरी तरह चुप्पी साधी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

8 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

13 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

26 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

35 minutes ago