देश

UP Board Exam में नकल करने वालों पर लगेगा NSA, कक्ष निरीक्षक के खिलाफ भी होगी FIR, योगी सरकार का बड़ा फैसला

UP Board Exam: उत्तर प्रदेश में अब नकलचियों पर लगाम लगाने के लिए सरकार एक्शन मोड में आ गई है. दरअसल सरकार ने अब 10वीं और 12वीं के बोर्ड की परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. परीक्षाओं में नकल करने वाले छात्रों को अब बख्शा नहीं जाएगा जबकि उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बोर्ड की परीक्षा में जो छात्र नकल करता पाया गया तो उस पर NSA लगाया जाएगा. इतना ही नहीं परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक के खिलाफ भी FIR कर कार्रवाई की जाएगी. इन आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी.

सरकार के सख्त कदमों के चलते अब बोर्ड की परीक्षाओं में नकल करना छात्रों के लिए काफी मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि सरकार ने छात्रों पर कार्रवाई के अलावा नकल को पूरी तरह से रोकने के लिए कॉपियों में बारकोड लगाए जाएंगे.

कॉपियों पर लगाए जाएंगे बारकोड

उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार 2022 के मुकाबले पहले से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. साल 2022 में बोर्ड परीक्षा में 8373 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जबकि 2023 की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के इस बार 8752 परीक्षा केंद्र बनाए हैं. यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में शुरू हो गई हैं. इस बार परीक्षाओं को नकल रोकने के लिए कॉपियों में बारकोड होगा. पहली बार कॉपियों के हर पेज पर बारकोड की व्यवस्था लागू होगी. साढे तीन करोड़ कॉपियों में पहली बार होगा बारकोड का इस्तेमाल होगा.

ये भी पढ़ें-   Rahul Gandhi: जब सही लड़की मिलेगी, कर लूंगा शादी- राहुल गांधी ने बताया उनकी ‘जीवन साथी’ में क्या होनी चाहिए खूबियां

नकल माफिया से बचने के लिए यूपी बोर्ड ने पहली बार ऐसा कदम उठाया है. परीक्षा के बाद कॉपियों की रेंडम चेकिंग होगी. यूपी बोर्ड एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था है. यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 58 लाख 67 हजार 329 परीक्षार्थी हैं, हाईस्कूल की परीक्षा में 31 लाख 16 हजार 458 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि इंटरमीडिएट में 27 लाख 50 हजार 871 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश में 16 फरवरी से 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही हैं. 16 फरवरी को हाई स्कूल की हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की होगी परीक्षा, जबकि इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान, हिंदी और प्रारंभिक हिंदी से बोर्ड परीक्षा की शुरुआत होगी. होली से पहले ही यूपी बोर्ड की परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

35 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

1 hour ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago