Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कुमार सानू की EX वाइफ रीटा ने खोली ससुराल की पोल, सिंगर को लेकर लगाए कई गंभीर आरोप, हकीकत सुनकर चौंक जाएंगे आप

Kumar Sanu EX-Wife Rita Bhattacharya: कुमार सानू की एक्स वाइफ रीटा भट्टाचार्य ने सिंगर पर मल्टीपल एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के आरोप लगाए हैं. रीटा ने सिंगर की फैमिली को लेकर भी बड़े खुलासे किए हैं.

Kumar Sanu EX-Wife Rita Bhattacharya

Kumar Sanu EX-Wife Rita Bhattacharya: देश के मशहूर गायक कुमार सानू की पहली पत्नी रीटा भट्टाचार्य ने तलाक के सालों बाद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में रीटा ने कुमार सानू के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर्स पर बात की है. इस दौरान उन्होंने सिंगर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने सिंगर के परिवार और उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई गंभीर दावे किए. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं क्या है वो आरोप?

परिवार में शादियों का अजब चलन

रीटा ने कहा कि कुमार सानू के परिवार में कई शादियों और अफेयर्स का सिलसिला आम बात है. उनके मुताबिक, सानू के पिता ने भी बुढ़ापे में शादी की थी. वह रोज तैयार होकर नई दुल्हन से मिलने जाते थे. रीटा का कहना है कि यही उनके घर का सिस्टम था.

शादी के बाद भी अफेयर्स

रीटा ने बताया कि कुमार सानू के भाई-बहन और अन्य रिश्तेदार भी शादी के बाद कई रिश्तों में रहे. उन्होंने दावा किया कि सानू की एक शादीशुदा बहन, जिसके तीन बच्चे थे, वह भी अपने बॉयफ्रेंड को घर लेकर आ गई थी. रीटा ने कहा कि जब उन्होंने सानू को रोकने की कोशिश की तो वह भी खुश थे क्योंकि उन्हें भी यही करना था.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Captain: बिग बॉस के घर में अचानक पलटा गेम, अभिषेक से छिन गई कप्तानी, आखिर कौन बना नया कैप्टन?

ननद और सानू का रिश्ता

रीटा का आरोप है कि उनकी ननद लगातार कुमार सानू के साथ रहती थी. वह उनके साथ ही खाती-पीती और सोती थी. रीटा ने यहां तक कहा कि दोनों ने मिलकर रंगरलियां मनाईं.

भतीजी के पांच बच्चे, पांच पिता

रीटा ने खुलासा किया कि कुमार सानू के भाई की बेटी के पांच बच्चे हैं और हर बच्चे का पिता अलग है. सबसे बड़ी बेटी 25 साल की है जबकि सबसे छोटा बच्चा सिर्फ 5 साल का है. उन्होंने कहा कि यही उनके परिवार की परंपरा जैसी बन गई है.

छोटी बहन का भी वही हाल

रीटा ने यह भी बताया कि उस लड़की की छोटी बहन के भी तीन बच्चे हैं और उनके पिता भी अलग-अलग हैं. उनके अनुसार, इस माहौल में सबसे ज्यादा तकलीफ बच्चों को होती है. रीटा भट्टाचार्य के इन आरोपों ने कुमार सानू और उनके परिवार को लेकर बड़ी बहस छेड़ दी है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital