मनोरंजन

Leo का बॉक्स ऑफिस पर क्रेज हुआ कम? रिलीज के 8वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

थलपति विजय की एक्शन थ्रिलर लियो ने रिलीज के पहले छह दिनों के दौरान सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन जैसे-जैसे दुर्गा पूजा, नवरात्रि और दशहरा का त्योहार खत्म हुआ, फिल्म की गति धीमी होने के संकेत मिलने लगे. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, सातवें दिन लियो ने 14.47 करोड़ रुपये कमाए, जो छठे दिन की कमाई से 55.75% कम है और आठवें दिन यह संख्या गिरकर 11 करोड़ रुपये हो गई.

रिलीज के आठवें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

सिनेमाघरों में आठ दिनों तक चलने के बाद लियो की कुल कमाई लगभग 275.27 करोड़ रुपये है. दोपहर के शो तक, गुरुवार को फिल्म की कुल तमिल ऑक्यूपेंसी 22.01% नोट की गई. निर्माताओं के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के छह दिनों के भीतर दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. यह अभी भी रजनीकांत की जेलर से 100 करोड़ रुपये दूर है , जिसने वैश्विक स्तर पर 604 करोड़ रुपये कमाए थे.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: Ankita Lokhande की हरकतों ने उनके पति Vicky Jain का गेम बिगाड़ा, शो में ये गलतियां कर चुकी हैं एक्ट्रेस

आने वाला वीकेंड फिल्म की किस्मत करेगा तय

जबकि यह भविष्यवाणी की गई थी कि लोकेश कंगराज निर्देशित फिल्म लियो रजनीकांत की फिल्म जेलर के रिकॉर्ड को तोड़ देगी , लेकिन ऐसा नहीं हो सका. फिल्म विशेषज्ञ रमेश बाला ने बताया कि तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में पहले सप्ताह के कलेक्शन में जेलर लियो से आगे है. संजय दत्त , तृषा कृष्णन और अर्जुन सरजा अभिनीत लियो में अभी भी बॉक्स ऑफिस के कुछ रिकॉर्ड तोड़ने की गुंजाइश है क्योंकि यह अभी अपने दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है, और आने वाले दिनों में कोई बड़ी रिलीज़ नहीं है. आने वाला वीकेंड फिल्म की किस्मत तय करेगा.

ये भी पढ़ें- Elvish Yadav को धमकी देकर मांगी 1 करोड़ रुपये की फिरौती, हरियाणा पुलिस ने शाकिर को गुजरात से धरा

विजय ने अपनी अगली फिल्म पर काम किया शुरू

इस बीच, अभिनेता विजय ने अपनी अगली फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसका नाम थलपति 68 है. चेन्नई में लॉन्च होने वाली इस फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु करेंगे. इसमें मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत, मोहन और प्रभुदेवा भी होंगे. युवान शंकर राजा फिल्म के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं, जो अगले साल रिलीज होगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

8 minutes ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

11 minutes ago

दिवाली-धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, औंधे मुंह गिरे दाम; चांदी 16 हजार से ज्यादा सस्ती

त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…

53 minutes ago

क्रिकेट फैंस हो जाएं तैयार! फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां होगा महामुकाबला

IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…

54 minutes ago