Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“बहन जैसा प्यार है…” हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, ‘Lock Upp 2’ में किया खुलासा

‘लॉक अप 2’ में अपूर्वा मुखिजा की एंट्री के साथ ही ड्रामा शुरू हो गया है. शो में शिल्पा शिंदे द्वारा हर्षाद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को ‘लव बर्ड्स’ कहे जाने पर हर्षाद का गुस्सा फूटा. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह शिवांगी से अपनी बहन की तरह प्यार करते हैं.

Lock Upp 2, Harshad Chopda, Shivangi Joshi

‘रिबेल किड’ के नाम से मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखिजा ने हाल ही में ‘Lock Upp 2’ में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है. फैंस यह देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे कि अपूर्वा शो के तीखे माहौल में खुद को कैसे ढालती हैं. अपूर्वा का पहला दिन तो ठीक-ठाक बीता लेकिन घर के अंदर हुई एक बातचीत ने दर्शकों का ध्यान पूरी तरह अपनी ओर खींच लिया.

लव बर्ड्स सुनकर भड़के हर्षद

दरअसल शो के दौरान अपूर्वा ने टीवी के पॉपुलर स्टार्स हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के कथित अफेयर को लेकर चर्चा छेड़ दी. बात तब और बढ़ गई जब शिल्पा शिंदे ने दोनों को बार-बार लव बर्ड्स कहकर चिढ़ाना शुरू कर दिया.

शिल्पा की इस बात पर हर्षद चोपड़ा का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने तुरंत सफाई देते हुए कहा कि शिवांगी की मां उन पर बहुत भरोसा करती हैं. हर्षद ने रिश्ते का सच बताते हुए कहा, “उसकी मम्मी मुझ पर यकीन करती हैं, मैं सिर्फ उसका अच्छा दोस्त हूं. मैं शिवांगी से वैसा ही प्यार करता हूं जैसा अपनी बहन, मां या पापा से करता हूं.” जब बात बढ़ रही थी, तब राम कपूर ने भी बीच में आकर कहा कि दोनों के बीच भाई-बहन जैसा ही पवित्र रिश्ता है.

“अफवाहों से खराब होती है लड़की की इमेज”

43 साल के हर्षद ने आगे कहा कि अब इस उम्र में वह शायद दोबारा शादी के बारे में न सोचें, लेकिन शिवांगी अभी यंग हैं और यह उनकी शादी की उम्र है. इस तरह की बेबुनियाद अफवाहों से उनकी इमेज पर बुरा असर पड़ सकता है. हर्षद ने यह भी याद दिलाया कि शिवांगी के परिवार ने खुद उनसे अपनी बेटी का ख्याल रखने को कहा था.

ये भी पढ़ें- NEET Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे सलमान खान, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर क्या बोल गए ‘भाईजान’?

सोशल मीडिया पर शुरू हुई ट्रॉलिंग

हालांकि हर्षद की इस सफाई के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मजे लेने शुरू कर दिए हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि शिवांगी अब ऑफिशियली ‘फ्रेंड-जोन’ नहीं बल्कि ‘सिस्टर-जोन’ में आ गई हैं, वहीं कुछ कमेंट्स आ रहे हैं कि दोनों ने खुद ही अपने रिश्ते पर भाई-बहन की मोहर लगा दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital