Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mahavatar Narsimha OTT: OTT पर दस्तक दे रही है ‘महावतार नरसिम्हा’, कब और कहां देख पाएंगे? यहां जानें पूरा डिटेल

Mahavatar Narsimha OTT: महावतार नरसिम्हा बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और एनिमेशन फिल्मों की दुनिया में सबसे आगे निकल गई है.

Mahavatar Narsimha OTT: OTT पर दस्तक दे रही है 'महावतार नरसिम्हा', कब और कहां देख पाएंगे? यहां जानें पूरा डिटेल - भारत एक्सप्रेस

ब्लॉकबस्टर एनिमेशन फिल्म (animated film) 'महावतार नरसिम्हा' (Mahavatar Narsimha) अब जल्द ही ओटीटी (OTT) पर आ रही है; जानें कब और कहां होगी 'महावतार नरसिम्हा' की ओटीटी रिलीज (Mahavatar Narsimha OTT release)।

Mahavatar Narsimha OTT: एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा ने सिनेमाघरों में आते ही धूम मचा दी है. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के सिर्फ 10 दिनों में फिल्म करीब 90 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. इस पौराणिक फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. थिएटर में सफलता के बाद अब दर्शक इस फिल्म को ओटीटी पर देखने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन ट्रेड एनालिस्ट रोहित जयसवाल ने इस पर बड़ी जानकारी दी है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं यह फिल्म कब और कहां रिलीज होगी?

ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी ‘महावतार नरसिम्हा’?

रोहित जयसवाल के अनुसार, फिल्म के हिंदी वर्जन के जियो सिनेमा (JioCinema) या जियो हॉटस्टार पर आने की 50% संभावना है. वहीं, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा के वर्जन किसी अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जा सकते हैं.

सितंबर में हो सकती है ओटीटी रिलीज

फिल्म को Hombale Films ने प्रोड्यूस किया है. इस प्रोडक्शन हाउस की पिछली हिंदी फिल्में, जैसे सालार और राजकुमारा, जियो हॉटस्टार पर ही रिलीज हुई थीं. इसी आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘महावतार नरसिम्हा’ का हिंदी वर्जन भी जियो हॉटस्टार पर ही आएगा. खबरों के मुताबिक, फिल्म को सितंबर महीने में ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है. आमतौर पर थिएटर रिलीज के 6 से 8 हफ्तों के भीतर फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर आ जाती हैं.

ये भी पढ़ें: साउथ फिल्म इंडस्ट्री को झटका, ‘माधवन बॉब’ फेम तमिल अभिनेता कृष्णमूर्ति का 71 साल की आयु में निधन

बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई

फिल्म की ओपनिंग काफी मजबूत नहीं थी. पहले दिन सिर्फ 1.75 करोड़ की कमाई हुई. लेकिन इसके बाद फिल्म को ‘वर्ड ऑफ माउथ’ का फायदा मिला. वहींदूसरे दिन 4.6 करोड़, तीसरे दिन 9.5 करोड़, चौथे दिन 6 करोड़, पांचवें दिन 7.7 करोड़, छठे दिन 7.7 करोड़, सातवें दिन 7.5 करोड़, आठवें दिन 7.7 करोड़, नौवें दिन 15 करोड़, दसवें दिन तो फिल्म के 23 करोड़ की कमाई करने की खबरें हैं.

महावतार नरसिंह’ की कहानी

फिल्म में विष्णु के चौथे अवतार नरसिंह की पौराणिक कथा दिखाई गई है. कहानी उस समय की है जब हिरण्यकशिपु, एक असुर राजा, अमरता पाने के लिए भगवान विष्णु को चुनौती देता है. उसका पुत्र प्रह्लाद, विष्णु का परम भक्त होता है, और यही आस्था और अहंकार के बीच की भिड़ंत को जन्म देता है.

जब हिरण्यकशिपु की शक्ति हदें पार कर जाती है, तब भगवान विष्णु एक अनोखे रूप आधा नर और आधा सिंह यानी नरसिंह में प्रकट होते हैं और हिरण्यकशिपु का वध ऐसे करते हैं जो उसकी वरदान की शर्तों को तोड़ते बिना संभव होता है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि फिल्म आगे और कितनी कमाई कर सकती है.

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital