मनोरंजन

Manju Warrier: भागकर की थी शादी, पति निकला मैरिड…साउथ की इस एक्ट्रेस की है कॉन्ट्रोवर्शियल लाइफ

Manju Warrier:  मलयालम सिनेमा की एक्ट्रेस मंजू वॉरियर 44 साल की हैं, लेकिन कातिलाना लुक्स से किसी को भी घायल कर सकती हैं. उनके चेहरे की चमक देख कोई नहीं कह सकता कि उनकी 40 पार है. मंजू आज भी इतनी जवां दिखती हैं कि कोई डेब्यू एक्ट्रेस उनके सामने फीकी पड़ जाए.

मंजू वॉरियर ने 17 साल की उम्र में  फिल्मों में काम करना किया था शुरु

मंजू साउथ की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं. उनकी शख्सियत किसी पहचान की मोहताज नहीं है. हाल ही में थुनिवु फिल्म में नजर आईं मंजू के काम को हर किसी ने सराहा. मंजू ने 17 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. उनकी पहली फिल्म 1995 में आई सक्ष्यम थी. अब तक मंजू तकरीबन 40 फिल्मों में काम कर चुकी हैं. मंजू को नेशनल, फिल्म फेयर और स्टेट जैसे कई अवॉर्ड मिल चुके हैं. मंजू भले ही फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हो, लेकिन उनके खाते में आई कॉन्ट्रोवर्सी की लिस्ट भी उतनी ही लंबी है. जिनमें सबसे ज्यादा खबरें उनके एक्स हसबैंड जुड़ी हुई हैं. बताया जाता है कि मंजू ने अपने दिलीप से भाग के शादी की थी. 1998 में दोनों ने शादी की थी, पर ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया, और दोनों का तलाक हो गया. साल 2015 में दोनों अलग हो गए.

दिलीप और मंजू ने 20 अक्टूबर 1998 को शादी की थी. दिलीप मंजू से मिलने के बाद सुपरस्टार बन गए. लेकिन बाद में खबरें आई कि मंजू के साथ धोखा हुआ है. बताया जाता है कि दिलीप पहले से ही शादीशुदा थे. मंजू के पति दिलीप की शादी पहले ही एक दूर के रिश्तेदार से हो चुकी थी, और दोनों की शादी रजिस्टर्ड भी थी. ये शादी दिलीप के साल 1990 में डेब्यू करने से पहले ही हुई थी.धोखा मिलने आहत मंजू ने दिलीप से अलग होने का फैसला किया. उनकी एक बेटी है मीनाक्षी. दिलीप और मंजू के अलग होने की वजह सिर्फ पहली शादी ही नहीं, बल्कि एक्स हसबैंड के अफेयर को भी माना जाता है. दिलीप ने मंजू से तलाक लेने के बाद काव्या से शादी की. रिपोर्ट की मानें तो दिलीप के काव्या से अफेयर के चर्चे उड़ने लगे थे. जिसकी वजह से मंजू को कड़े फैसले लेने पड़े. हालांकि, मंजू अब अपने पिता के साथ रहती हैं, लेकिन एक्स-कपल अब भी बेटी की परवरिश साथ में करते हैं.

हालांकि, मंजू की मुश्किलों की इसे शुरुआत ही कहेंगे. 2017 में केरल में एक एक्ट्रेस के अपहरण का मामला सामने आया. जहां 6 लोगों ने एक एक्ट्रेस का अपहरण कर उसका शोषण करने की कोशिश की. इस मामले में मुख्य आरोपी पुल्सर सुनी को बताया गया, वहीं दिलीप यानी मंजू के एक्स-हसबैंड को साथ देने के लिए आरोपी पाया गया. दिलीप को पुलिस ने मुख्य आरोपी का साथ देने के लिए अरेस्ट भी किया.

ये भी पढ़ें-Anant- Radhika की इंगेजमेंट में भांजी संग पहुंचे Salman Khan, थिक बियर्ड लुक में आए नजर

पुलिस ने मंजू से भी पूछताछ की, जहां बयान में उन्होंने कहा कि वो उससे तलाक ले चुकी हैं. उनकी इन्हीं आदतों से परेशान होकर. हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो, एक आई विटनेस क्लेम किया कि मंजू ने दिलीप को बचाने के लिए उनका एविडेंस वाला फोन अलुवा नदी में फेंक दिया है. हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई बयान नहीं दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

7 minutes ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

45 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

55 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

3 hours ago