खेल

INDW vs SAW: ट्राई सीरीज में भारत का धमाकेदार आगाज, डेब्‍यूटेंट अमनजोत ने बिखेरा जलवा, साउथ अफ्रीका को 27 रन से हराया

INDW vs SAW HIGHLIGHTS: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 27 रन की शानदार जीत दर्ज करते हुए विश्व कप की तैयारी का शानदार आगाज किया. टीम इंडिया की पारी शुरुआत में लड़खड़ाई जरूर. लेकिन टीम ने अच्छी वापसी की और 20 ओवरों में 147 रन बनाए. सीनियर बल्लेबाज दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने एक छोर पर भारतीय पारी संभाली. जबकि दूसरे छोर पर अमनजोत कौर (Amanjot Kaur) ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की धुनाई की. दीप्ति शर्मा और अमनजोत ने छठे विकेट के लिए 76 रनों की तेज-तर्रार साझेदारी की. अनुभवी दीप्ति शर्मा (33 रन और 3/30) के शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन और अमनजोत कौर के डेब्यू पर 30 गेंद में नाबाद 41 रन की मदद से भारत ने महिला टी20 ट्राई-सीरीज के उद्घाटन मैच में दक्षिण अफ्रीका को 27 रन से हरा दिया.

ट्राई सीरीज में भारत का धमाकेदार आगाज

दीप्ति ने 23 गेंदों में 33 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का लगाया. जबकि अमनजोत ने नाबाद 41 रन में सात चौके लगाए. सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने 34 गेंदों में 35 रन बनाए. इन तीन पारी के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 147 रन का लक्ष्य रखा. दक्षिण अफ्रीका के जवाब के दौरान दीप्ति एक बार फिर सामने आईं क्योंकि उन्होंने 30 रन पर तीन विकेट लिए.

ये भी पढ़ें: Hockey WC India vs Wales: हॉकी वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में अजेय रहा भारत, टीम इंडिया ने वेल्स को 4-2 से हराया

20 ओवरों में केवल अफ्रीकी टीम 9 विकेट के नुकसान पर 120 रन ही बना सकी. गेंदबाज में दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटके. वहीं, देविका वैद्य ने तीन ओवर में 19 रन देकर दो विकेट झटके. वहीं, टीम की प्लेयर आफ द मैच अमनजोत कौर रहीं.

अमनजोत और दीप्ति रहे जीत के हीरो

भारत की कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना ने त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 27 रन की जीत के लिए अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा की जमकर सराहना करते हुए कहा कि दोनों ने कमाल का प्रदर्शन किया. मंधाना ने मैच के बाद कहा, “हमने मैच से पहले बात की थी कि हमें अपना जज्बा दिखाने की जरूरत है और टीम ने यह कर दिखाया. अमनजोत और दीप्ति के बीच साझेदारी ने यह दिखाया. फिर हमारे गेंदबाजों ने भी अपना कमाल दिखाया और टीम को मैचा जीताया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

37 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

47 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

3 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

3 hours ago