Urdu Conclave 2026

सोशल मीडिया पर मानहानि के मामले में मलयालम एक्ट्रेस मीनू मुनीर गिरफ्तार, बाद में जमानत पर रिहा

मलयालम अभिनेत्री मीनू मुनीर को अभिनेता-निर्देशक बालचंद्र मेनन की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कोच्चि पुलिस ने गिरफ्तार किया. मामला सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट्स से जुड़ा है.

minu muneer arrested

Minu Muneer Arrested: कोच्चि साइबर पुलिस ने मलयालम अभिनेत्री Minu Muneer को एक चर्चित मानहानि के मामले में गिरफ्तार किया है. यह मामला अभिनेता-निर्देशक बालचंद्र मेनन की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि मीनू मुनीर ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अपमानजनक और झूठी बातें फैलाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया.

पुलिस के मुताबिक, बालचंद्र मेनन ने साइबर क्राइम सेल में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए उन्हें बदनाम करने के इरादे से कई आरोपात्मक पोस्ट और वीडियो साझा किए, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है.

मीनू मुनीर गिरफ्तार, फॉरेंसिक जांच जारी

शिकायत की जांच के बाद कोच्चि साइबर पुलिस ने मीनू मुनीर को हिरासत में लिया और बाद में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया.

हालांकि, गिरफ्तारी के कुछ ही समय बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया.

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस मामले की जांच अभी जारी है, और सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट्स की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है.

साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि क्या यह जानबूझकर किया गया एक मानहानि और साइबर उत्पीड़न का प्रयास था.

यह मामला दिखाता है कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर अब कानूनी सख्ती बढ़ रही है और साइबर अपराधों को गंभीरता से लिया जा रहा है.


ये भी पढ़ें- शेफाली जरीवाला के निधन के बाद Paparazzi कल्चर पर फूट रहा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का गुस्सा, जमकर लगा रहे लताड़


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read