तेज सज्जा की मिराई बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचाते दिख रही है, जिसने केवल तीन दिनों में ही बागी 4 की अब तक की कुल कमाई के बराबर कलेक्शन कर लिया. वहीं बागी 4 के साथ ही रिलीज हुई द बंगाल फाइल्स का काफी बुरा हाल है.
दर्शकों पर छाया है मिराई का खुमार
तेज सज्जा अपनी सुपर नेचुरल फिल्म मिराई से 12 सितंबर को सिनेाघरों में दस्तक दे चुकें है, जिसनें पहले ही दिन में बॉक्स ऑफिस पर गर्दा मचा दिया था. ऐसे ही इसका खुमार दर्शकों के सर पर तीसरे दिन भी दिखा, जिसके चलते अपने तीसरे दिन पर मिराई ने अबतक कि सबसे ज्यादा कमाई की. वहीं अबतक द बंगाल फाइल्स को पछाड़ने वाली बागी 4 भी इसके सामने फिकी पड़ गई.
आपको बता दें की ये तेज सज्जा की दुसरी सुपर नेचुरल फिल्म है. इसके पहले इन्होंने हनुमैन जैसी ब्लॉकबस्टर सुपर नेचुरल फिल्म दी थी.
क्रिटिक्स भी दे रहे पॉजिटिव रिव्यू
बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी पॉजिटिव रिव्यू दिया है. मिराई ने पहले ही दिन में बहुत अच्छी शुरुआत कर ली थी, जिसके बाद अब तक इसके कलेक्शन में बड़ोतरी ही देखने को मिली. इसने पहले दिन 13 करोड़ का कलेक्शन किया जो बागी 4 के पहले दिन के कलेक्शन से ज्यादा था. वहीं दुसरे दिन इसने लगभग 27% की बढ़ोतरी के साथ 15 करोड़ का कलेक्शन किया.
मिराई के तीन दिनों की कुल कमाई को देखा जाए तो अनुमानन इसने कुल 45.33 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
इसलिए मचा रही है धमाल
मिराई एक सुपर नेचुरल फिल्म है जिसकी तेज रफ्तार कहानी, धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस और प्रजेंटेशन तीनों ही कमाल के हैं, इसलिए इसे दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे है. अनुमान है कि इस वीकेंड तक मिराई के कलेक्शन में और भी तेजी देखने को मिल सकती है. वहीं बागी 4 से दर्शकों को इस बार कुछ अलग और नए की उम्मीद थी, लेकिन अपने पुराने एक्शन और मिलती-जुलती कहानी से वो लोगों के उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतर पाया.
बागी 4 और द बंगाल फाइल्स को पछाड़ा
वहीं अगर बात करें बागी 4 के कलेक्शन की तो इसने 12 करोड़ से ओपनिंग की थी, लेकिन अब इसकी कमाई में धीमापन देखने को मिल रहा है. बागी 4 ने अबतक कुल 49.8 करोड़ की कमाई की है, जो मिराई की तीन दिन की कमाई से लगभग 5 करोड़ ही ज्यादा है. इस रेस में द बंगाल फाइल्स अभी बहुत पीछे है जिसका अबतक मात्र 14.1 करोड़ का ही कलेक्शन हो पाया है.
ये भी पढ़ें: Baaghi 4 Box Office Collection: टाइगर की बागी 4 बंपर कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर मचा रही तबाही
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




