Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चटपटी सी कहानी लेकर जल्द रिलीज होने वाली है ‘लापता लेडीज’, फिल्म को लेकर स्टार्स ने कही ये बात

Laapataa Ladies film: फिल्म में लीड रोल निभाने वाले स्पर्श श्रीवास्तव और नितांशी गोयल ने मीडिया से फिल्म ‘लापता लेडीज’ के बारे में बात की है

Laapataa Ladies film

Laapataa Ladies film

Laapataa Ladies film: किरण राव द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. कुछ ही समय पहले फिल्म का मजेदार ट्रेलर भी रिलीज किया गया था. वहीं फिल्म के ट्रेलर के साथ ही पहले गाने ‘डाउटवा’ को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हाल ही में ‘लापता लेडीज’ का एक और गाना रिलीज किया गया है, जिसका नाम ‘सजनी’ है. ऐसे में अब फिल्म के मेकर्स और स्टार कास्ट लगातार प्रमोशन्स में लगे हुए हैं. इसी बीच फिल्म में लीड रोल निभाने वाले स्पर्श श्रीवास्तव (Sparsh Shrivastav) और नितांशी गोयल (Nitanshi Goel) ने मीडिया से फिल्म ‘लापता लेडीज’ के बारे में बात की है. आइए जानते हैं दोनों स्टार्स ने फिल्म को लेकर क्या कहा?

‘लापता लेडीज’ की स्क्रिप्ट को लेकर क्या बोले स्पर्श श्रीवास्तव?

बता दें ‘लापता लेडीज’ अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहते हैं, ‘पूरी स्क्रिप्ट ने मुझे आकर्षित किया. मैंने ऑडिशन के लिए केवल 4 पेज पढ़े, जिन्हें मुझे तैयार करके आगे भेजना था। उन 4 पेजों ने मुझे प्रेरित किया कि अगर केवल 4 पेज इतने अच्छे हैं, तो पूरी स्क्रिप्ट कैसी होगी. फिल्म का संदेश भी अच्छा है कि महिलाओं को प्रेरित करना चाहिए.’

यह भी पढ़ें : क्या ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आएंगे अक्षय कुमार? अनीस बज्मी ने किया खुलासा

नितांशी गोयल कहती हैं… (Laapataa Ladies film)

वहीं इस दौरान फिल्म में लीड रोल निभा रही अभिनेत्री नितांशी गोयल कहती हैं, ‘मुझे ऑडिशन के लिए तीन सीन मिले थे। मुझे नहीं पता था कि यह आमिर खान की फिल्म है या किरण राव इसका निर्देशन कर रही हैं। मैंने केवल तीन पेज पढ़े और मैं इतनी प्रभावित हुई कि मैं इसका हिस्सा बनना चाहती थी।’ उन्होंने आगे कहा- मुझे जैसे ही इसकी स्क्रिप्ट मैंने सोच लिया मुझे ये करना ही है। प्रोजेक्ट के लिए मैंने कई भोजपुरी फिल्मे देखी, मैंने भोजपुरी महिलाओं को समझने के लिए उनकी कुछ फिल्में और वीडियो देखे.’ इन सबके साथ ही नितांशी आमिर खान की भी जमकर तारीफ की.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital